फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्क राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश और गुरु-सूर्य मिलकर बनाएंगे विशेष योग, इन राशियों नहीं होगी धन की कमी

Wed, 15 Jul 2026 03:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Jul 2026 03:36 PM IST
सार

16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे जिससे कर्क राशि में पहले से विराजमान गुरु संग गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि वालों लाभ मिलने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi make rajyog these zodiac sign will be lucky
सूर्य का कर्क राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं। साथ ही कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से मौजूद हैं। इस तरह से कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति बनेगी। ज्योतिष में गुरु-सूर्य की युति को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। इसके अलावा कई बार विशेष स्थितियों में महालक्ष्मी राजयोग का भी निर्माण होता है। गुरु-सूर्य की युति से कुंडली में महालक्ष्मी राजयोग बनता है। इस योग से भौतिक सुख-सुविधा, धन लाभ और भाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान और भाग्य का कारक माना जाता है जबकि सूर्य को आत्मा और पिता का कारक माना जाता है। गुरु-आदित्य राजयोग बनने पर व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi make rajyog these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों के लिए विशेष लाभकारी
मेष राशि

सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से और गुरु संग युति बनाने से मेष राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यह युति आपकी कुंडली के चौथे भाव में बन रही है। जिससे जमीन, मकान और वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार में खुशहाली और पैतृक संपंत्ति से धन लाभ के प्रबल योग हैं।
 
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi make rajyog these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य-गुरु की युति धन भाव में हो रही है जिससे आर्थिक स्थिति को मजूबती मिलेगी। इस दौरान अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आय में जबरदस्त इजाफा और धन लाभ के भरपूर मौके मिल सकते हैं। लेन-देन में आपको संभलकर रहने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi make rajyog these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु-सूर्य की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाली होगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। प्रमोशन में लाभ के अवसरों में मिल सकते हैं। परिवार में सुख-सुविधाओं से जुड़ा को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi make rajyog these zodiac sign will be lucky
षडाष्टक योग - फोटो : amar ujala
षडाष्टक और द्विद्वादश योग से सावधान
सूर्य-गुरु की युति से जहां शुभ आदित्य-गुरु योग बनेगा वहीं सूर्य-राहु से षडाष्टक योग और द्विद्वादश योग भी बनेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। करियर और कारोबार के मामलों में आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में धैर्य और संयम से काम लेना होगा नहीं तो किसी तरह की मुसीबत में फंस सकते हैं। 

25 जुलाई के बाद दौड़ेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुध उदय से करियर, कारोबार और इनकम में होगा बड़ा उछाल
Sawan 2026: सावन में शुरू कर सकते हैं कौन-कौन से व्रत ? जानें लिस्ट और उनका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed