{"_id":"6a588941445330f19905954c","slug":"aaj-ka-love-rashifal-today-love-horoscope-17-july-for-all-zodiac-sign-in-hindi-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Love Rashifal 17 July: सिंह और तुला राशि के जातकों की लव लाइफ में आएगी खुशियां, पार्टनर देंगे खास सरप्राइज","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Love Rashifal 17 July: सिंह और तुला राशि के जातकों की लव लाइफ में आएगी खुशियां, पार्टनर देंगे खास सरप्राइज
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
Love Horoscope 17 July 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए जानें प्रेम, रिश्ते, वैवाहिक जीवन और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
1 of 13
17 जुलाई का लव राशिफाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर भावनाओं, आकर्षण और रिश्तों में आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। मघा नक्षत्र और व्यातीपात योग के प्रभाव से कुछ लोगों के प्रेम जीवन में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी, वहीं कुछ जातकों को रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। राहुकाल के समय महत्वपूर्ण प्रेम संबंधी निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का लव राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा प्रेम जीवन।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कोशिश करें कि बातचीत के जरिए गलतफहमियों को दूर करें और गुस्से में कोई फैसला न लें। रिलेशनशिप में रहने वाले जातक पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने या डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों को अपने क्रश का किसी और के साथ ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं आएगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने के लिए लॉन्ग ड्राइव या किसी शांत जगह पर जाने की योजना बना सकते हैं। इससे रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों को क्रश की कोई बात थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए भावनाओं को नियंत्रित रखें और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके लिए कोई खास सरप्राइज या तोहफा लेकर आ सकते हैं, जिससे रिश्ते में खुशियां बढ़ेंगी। शादीशुदा या रिलेशन में रहने वाले लोग साथ में भविष्य से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं। कुछ कपल विदेश यात्रा या किसी लंबी ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं। वहीं सिंगल जातक पुराने रिश्ते की यादों में खोए रह सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज साथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। आप दोनों मिलकर रिश्ते से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। भावनात्मक रूप से एक-दूसरे का साथ मिलेगा। सिंगल जातकों को अपने क्रश को किसी और के करीब देखकर निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।