फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Rashifal 17 July: सिंह और तुला राशि के जातकों की लव लाइफ में आएगी खुशियां, पार्टनर देंगे खास सरप्राइज

Thu, 16 Jul 2026 03:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 16 Jul 2026 03:50 PM IST
सार

Love Horoscope 17 July 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए जानें प्रेम, रिश्ते, वैवाहिक जीवन और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 17 July For All Zodiac Sign in Hindi
17 जुलाई का लव राशिफाल - फोटो : amar ujala

17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर भावनाओं, आकर्षण और रिश्तों में आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। मघा नक्षत्र और व्यातीपात योग के प्रभाव से कुछ लोगों के प्रेम जीवन में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी, वहीं कुछ जातकों को रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। राहुकाल के समय महत्वपूर्ण प्रेम संबंधी निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का लव राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा प्रेम जीवन।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 17 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कोशिश करें कि बातचीत के जरिए गलतफहमियों को दूर करें और गुस्से में कोई फैसला न लें। रिलेशनशिप में रहने वाले जातक पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने या डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों को अपने क्रश का किसी और के साथ ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं आएगा।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 17 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने के लिए लॉन्ग ड्राइव या किसी शांत जगह पर जाने की योजना बना सकते हैं। इससे रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों को क्रश की कोई बात थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए भावनाओं को नियंत्रित रखें और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 17 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके लिए कोई खास सरप्राइज या तोहफा लेकर आ सकते हैं, जिससे रिश्ते में खुशियां बढ़ेंगी। शादीशुदा या रिलेशन में रहने वाले लोग साथ में भविष्य से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं। कुछ कपल विदेश यात्रा या किसी लंबी ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं। वहीं सिंगल जातक पुराने रिश्ते की यादों में खोए रह सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 17 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज साथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। आप दोनों मिलकर रिश्ते से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। भावनात्मक रूप से एक-दूसरे का साथ मिलेगा। सिंगल जातकों को अपने क्रश को किसी और के करीब देखकर निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed