सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृषभ समेत इन पांच राशि वालों को धन लाभ के योग, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 01 Jun 2026 01:49 AM IST
सार

01 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 01 जून 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 01 june : आज नए माह जून की शुरुआत शुभ योग में है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग के साथ कई राशि वालों को अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। करियर-कारोबार में कुछ नया करने का मौका कुछ राशि वालों को होगा। आय में इजाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 01 जून का दैनिक राशिफल।



Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपकी मेहनत और लगन ऑफिस में सबका ध्यान खींचेगी। बॉस आपके काम से इतने प्रभावित रहेंगे कि प्रमोशन को लेकर चर्चा भी शुरू हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। कुछ छुपे हुए विरोधी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। परिवार की बातें घर तक ही सीमित रखें, तभी रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घूमने-फिरने और अनावश्यक खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन धन और खुशियों की बरसात लेकर आया है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में नई योजनाओं पर निवेश करना भविष्य में शानदार लाभ दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छे संकेत बन रहे हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ा अनुशासन और सख्ती दिखानी होगी, तभी मनचाहा परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। परिवार में किया हुआ कोई पुराना वादा पूरा करने का समय आ गया है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन बीती बातों को दोहराने से बचें। कहीं घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। अपने आसपास के लोगों से निजी बातें साझा करने में सावधानी रखें। कोई कानूनी मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए हर दस्तावेज और फैसले पर ध्यान दें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 June 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपका मान-सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ने वाले हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। पिता की कोई बात आपको थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन समझदारी इसी में होगी कि बात को आगे न बढ़ाएं। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें और बिना सोचे किसी नए काम में हाथ डालने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed