Rashifal 01 May: 01 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। 01 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है फिर इसके बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होगी। इस दिन वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस तिथि रवि योग के साथ कई तरह के दूसरे योग भी बनेंगे जिससे कुछ राशि वालों को महीने का पहला दिन भाग्य का साथ मिलेगा। किस्मत में भाग्य का जबरदस्त साथ मिल सकता है। आय में इजाफा होने का योग होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 01 मई का दिन।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए फायदे की नई राह खोल सकता है। आपके फैसले सटीक बैठेंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको खुश कर देगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को सुकून देगी, वहीं ससुराल पक्ष से भी कोई खास मिलने आ सकता है। बस ध्यान रखें। मां की किसी बात को हल्के में न लें, वरना नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होकर आपको खुशी से भर देगी। घर में सरप्राइज जैसा माहौल बनेगा और अपनों के साथ हंसी-खुशी का समय बीतेगा। छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। कोई फैसला बिना सोचे न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज कुछ नया शुरू करने की हलचल आपके मन में रहेगी। शादीशुदा जीवन में सम्मान और समझ बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे, लेकिन विरोधियों की बातों में आने से बचें। पुराने अटके काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी। उधार लेने से दूरी बनाकर रखें। वापसी मुश्किल हो सकती है।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन राहत और प्रगति लेकर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी कला-कौशल में निखार दिखेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका भी है। सतर्क रहें। पिता का सहयोग आपकी बड़ी समस्या को हल कर सकता है।