सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 12 March: मेष और कर्क समेत इन चार राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 11 Mar 2026 07:32 PM IST
सार

12 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 मार्च 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 12 March: 12 मार्च को गुरुवार का दिन रहेगा और इस दिन चंद्रमा का गोचर दिन-रात गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु और मूल नक्षत्र में होगा। 12 मार्च को सिद्धि योग का भी संयोग बनेगा। इसके अलावा कई ग्रहों का शुभ संयोग कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं 12 मार्च का राशिफल।
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन भावनाओं से थोड़ा जुड़ा रह सकता है। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आपको भावुक कर सकती है और मन में किसी बात को लेकर हल्का-सा क्रोध भी बना रह सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी निजी बातों को हर किसी के साथ साझा करने से बचें और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। आज आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं और आपकी आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। जो लोग नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में किसी अतिथि के आगमन से वातावरण खुशहाल और उत्साहपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है, उच्च शिक्षा की दिशा में नए अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपको संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा, क्योंकि आने वाले समय में कुछ नई योजनाओं में निवेश करने का अवसर मिल सकता है। घर में किसी खास अतिथि का आगमन होने से माहौल में रौनक बढ़ेगी। हालांकि आज आपको थोड़ा सतर्क भी रहना होगा, क्योंकि चोट लगने या किसी छोटी-मोटी दुर्घटना की संभावना बन रही है, इसलिए उधार का वाहन चलाने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम या डील आज फाइनल हो सकती है। परिवार में मेहमानों की चहल-पहल से घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। खासकर अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि इससे अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। काम के सिलसिले में आप काफी व्यस्त रहेंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको थोड़ी चिंता में डाल सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। आज लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मन बहुत प्रसन्न होगा। यदि किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो धैर्य बनाए रखें, क्योंकि यही धैर्य आपको आगे बढ़ने की राह दिखाएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए मार्ग खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है, खासकर संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आज आपको देखने को मिलेगा। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने के भी योग बन रहे हैं। हालांकि वाहन चलाते समय या सड़क पर चलते समय सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास भी काफी मजबूत होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed