{"_id":"6a2ce0c60101ab91c20c4fe4","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-14-june-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal : इन पांच राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal : इन पांच राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:18 AM IST
सार
14 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rashifal 14 june : 14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि रहेगा। इससे कुछ राशि वालों को करियर-कारोबार में तरक्की के नए-नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग हैं और कुछ के पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन कुछ राशि वालों की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के कैसा रहेगा 14 मई का दिन।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपके भीतर नई ऊर्जा और नए सपनों की हलचल बनी रहेगी। काम को लेकर कई नए विचार मन में आएंगे और आप उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति से जुड़ा फैसला लाभदायक साबित हो सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की दस्तक दिल को खुश कर सकती है।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद बातचीत से दूर होंगे और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज भाग्य आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। कई काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। हालांकि कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। घर के रुके हुए काम समय रहते पूरे कर लें। परिवार में किसी सदस्य के बाहर जाने की खबर भावुक माहौल बना सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपका हर काम उत्साह और सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। समझदारी से लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे। भक्ति और आध्यात्म में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर पैदा करेगी। विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल को गर्व और खुशी से भर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X