{"_id":"69b7a799b7205668b30da1be","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-17-march-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 17 March: इन पांच राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 17 March: इन पांच राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:56 AM IST
सार
17 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 मार्च 2026 का राशिफल।
Rashifal 17 March: आज17 मार्च,मंगलवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में होगा, इसके अलावा कई तरह के शुभ योगों का भी निर्माण होगा। इस दौरान कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ के अधूरे काम पूरे होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा बीतेगा।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी सहयोगी की कोई बात आपको थोड़ी खटक सकती है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आकर अपना मन विचलित न करें, बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी भी काम में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे, जिससे आपको सही परिणाम मिलेंगे। आपकी ऊर्जा और उत्साह आज भरपूर रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर जो चिंता थी, वह धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। व्यापार से जुड़े किसी काम के लिए आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपको किसी भी काम में लापरवाही से बचना होगा। यदि पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद था, तो वह बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, वरना आपके प्रमोशन पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन की उलझनें भी दूर होंगी। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको काफी सुकून और आनंद मिलेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने से घर का माहौल और भी खुशहाल रहेगा। काम में मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम थोड़े देर से मिल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X