सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 17 May: इन चार राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ जिससे अधूरे काम होंगे पूरे

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 17 May 2026 07:26 AM IST
सार

17 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 मई 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 17 May:  17 मई, रविवार को कृतिका नक्षत्र का शुभ संयोग है और आज सूर्य और चंद्रमा का संयोग बन रहा है। चंद्रमा का संचरण वृषभ राशि में है। प्रतिपदा तिथि है। 17 मई को नक्षत्रों के संयोग से कई तरह के सुखद संयोगों का निर्माण होगा जिसकी वजह से कई राशि वालों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वृषभ राशि वालों के रूके हुआ धन वापस मिल सकता है, कर्क राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा जिससे उनकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है, कन्या राशि वालों को नौकरी में बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। वहीं मीन और कुंभ राशि वालों को अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 17 मई का दिन कैसा रहेगा। 

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज किस्मत आपके अधूरे सपनों को पूरा करने के मूड में नजर आ रही है। रुके हुए काम पूरे होने से मन खुशी से भर जाएगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई देंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी सोच लोगों को आकर्षित करेगी। घर की सजावट या रेनोवेशन का प्लान मन में उत्साह जगा सकता है। संतान की तरक्की देखकर दिल गर्व से भर उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज सेवा और दान-पुण्य के कामों में मन खूब लगेगा। पुराने साथी से मुलाकात बीती यादों को ताजा कर सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही दूरियां खत्म होकर रिश्तों में मिठास लौटेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के मामलों को घर तक ही सीमित रखें, क्योंकि बाहरी लोगों की दखल परेशानी बढ़ा सकती है। आपकी मेहनत आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन लाभ और खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताए गए रोमांटिक पल आपके रिश्ते को और मजबूत करेंगे। सेहत में सुधार आने से मन हल्का महसूस करेगा। पुरानी गलती से मिली सीख आज आपको सही दिशा दिखाएगी। विवादों से दूरी बनाकर रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भाई-बहनों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 17 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज तरक्की की नई राहें आपके सामने खुल सकती हैं। दोस्तों का सहयोग आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल देगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार की नई दस्तक दिल को खुश कर सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन जल्दबाजी नुकसान भी दे सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ा मौका मिलने के संकेत हैं। मां की सलाह आज आपके लिए बेहद खास साबित होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed