सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rashifal 19 March: इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 18 Mar 2026 06:46 PM IST
सार

19 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 मार्च 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 19 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 19 March:  19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और साथ ही इस दिन से नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 भी शुरू हो रहा है। 19 मार्च को चंद्रमा मीन राशि और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र में होगा। इस दिन कई राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मनचाह काम करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वाालों के लिए 19 मार्च का राशिफल।
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 19 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग आपकी नीयत को गलत भी समझ सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण घर में चहल-पहल बनी रहेगी और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। रोजगार के नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 19 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी के साथ काम करने का संकेत दे रहा है। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक खुशी देगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और जीवन का आनंद लेने की कोशिश करेंगे। यदि किसी बात को लेकर मन में चिंता थी, तो उसका समाधान भी आपको मिल सकता है। मित्रों की मदद और सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अपने कामों में सफलता पाने के लिए आपको पूरी एकाग्रता के साथ आगे बढ़ना होगा।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 19 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत सोच-समझकर लें। संतान पर जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी डालने से बचें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले, तो उसे जरूर अपनाएं। व्यवसाय में नई योजनाओं को शामिल करके आप उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 19 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और कार्यों की गति भी तेज रहेगी। कोई पुराना सपना पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है। संतान के साथ किसी विषय को लेकर हल्की-फुल्की कहासुनी भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed