{"_id":"69bd1dd59cbcb79af60661f0","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-21-march-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 21 March: इन 5 राशि वालों के लिए लकी साबित होगा दिन, धन लाभ के बनेंगे योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 21 March: इन 5 राशि वालों के लिए लकी साबित होगा दिन, धन लाभ के बनेंगे योग
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:44 PM IST
सार
21 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 मार्च 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 21 March
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Rashifal 21 March: 21 मार्च 2026 को चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। इससे 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए 21 मार्च के दैनिक राशिफल को जानते हैं।
Trending Videos
2 of 13
21 March Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। हालांकि सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर मन में कुछ चिंता रह सकती है, जिसके कारण आप किसी बड़े निवेश के बारे में भी सोच सकते हैं। कोई करीबी परिजन आपके सामने निवेश से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव रख सकता है। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी के साथ हल्की-फुल्की अनबन भी हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
21 March Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। आप दोनों साथ में कहीं घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। हालांकि माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी रहेगा, इसलिए उनसे कोई ऐसी बात न कहें जिससे उनका मन आहत हो। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशहाल रहेगा।
4 of 13
21 March Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। हालांकि आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, ऐसे में उनके शिक्षकों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। किसी भी नए काम में बिना सोच-समझे हाथ डालने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान दे सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
21 March Ka Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आय से ज्यादा खर्च होने के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसान हो जाएंगे। अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा। मेहनत से किए गए काम ही आपको सफलता दिलाएंगे, इसलिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन किसी अजनबी से अपनी निजी या जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। व्यापार में बदलाव करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X