सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Mangal Yuti 2026: शनि-मंगल की युति से इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, सेहत और रिश्ते होंगे प्रभावित

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 20 Mar 2026 02:24 PM IST
सार

Shani Mangal Yuti 2026: मंगल और शनि की युति से कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही करियर-कारोबार में यह युति चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Shani Mangal Yuti 2026 date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Mangal Yuti 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Mangal Yuti 2026: वर्तमान में न्याय के देवता शनि मीन में विराजमान हैं। लेकिन अप्रैल में उनकी मंगल देव से युति होने जा रही है, जो बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। बता दें, 2 अप्रैल 2026 को मंगल ग्रह भी मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।  ज्योतिषियों के अनुसार, करीब 18 महीने बाद मंगल का मीन में गोचर होगा। इसलिए इसका प्रभाव सामान्य से और अधिक तीव्र रहेगा। वहीं मीन राशि में शनि के साथ मंगल की युति भी बनेगी। चूंकि इन दोनों ग्रहों के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए कुछ राशि वालों के जीवन में टकराव, मानसिक तनाव, निर्णय लेने में भ्रम और अचानक से मुश्किलें सिर आ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Rashifal 2026: हिंदू नववर्ष की हुई शुरुआत, जानें किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और किसे टेंशन
Shukra-Shani Yuti 2026: गुरु की राशि में शुक्र-शनि युति, प्रमोशन के बन रहे प्रबल योग

Trending Videos
Shani Mangal Yuti 2026 date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Mangal Yuti 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े कामों में बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। नया काम शुरू करने के बजाय पुराने कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। इसके अलावा कोई नई यात्रा पर जाने से बचें। पुरानी बातों का भार रहेगा, जिससे तनाव महसूस करेंगे। सेहत परेशान कर सकती हैं।

Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से इन राशि वालों को होगा धन लाभ, बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगी तरक्की
17 अप्रैल को शनि करेंगे उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश, चार राशियों पर बरसेगा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Mangal Yuti 2026 date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Mangal Yuti 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाना थोड़ा कठिन लग सकता है। इस समय आप विवाह में आ रही बाधाओं से परेशान हो सकते हैं। स्थितियों के प्रति धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।  संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। धन का अधिक खर्च मन को परेशान कर सकता है। कुछ कामों को टालने की कोशिश करेंगे।
Surya Gochar 2026: सूर्य ने की शनि के नक्षत्र में एंट्री, इन 3 राशि वालों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव
Hindu Nav Varsh Predictions 2026: 60 वर्षो बाद दोबारा से आया 'रौद्र संवत्सर', देश-दुनिया में होंगे अहम बदलाव

 

Shani Mangal Yuti 2026 date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Mangal Yuti 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि में ही यह युति बन रही है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। आप कोई भी नया काम न करें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को अस्थिर महसूस कर सकते हैं। नए लोगों से जुड़ते समय सावधानी रखें। खुद को शांत और संतुलित रखना ही सबसे बड़ा उपाय होगा। कोर्ट के मामले लंबे चल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी गलती हो सकती है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed