सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ram Navami 2026: राम नवमी पर इन राशि वालों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में मिलेगी खुशखबरी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 24 Mar 2026 01:42 PM IST
सार

Ram Navami 2026 Horoscope: राम नवमी पर कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इसका खास प्रभाव कुछ राशियों पर नजर आने वाला है। इससे कुछ जातकों को लाभ की प्राप्ति संभव है।

विज्ञापन
Ram Navami 2026 date and horoscope in hindi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Ram Navami 2026 Horoscope: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 मार्च 2026 को राम नवमी है। इस दिन भगवान राम की पूजा और कन्या पूजन करने से साधक के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। इस बार राम नवमी ग्रह-गोचर की दृष्टि से भी प्रभावशाली रहने वाली हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, 26 मार्च को धन-वैभव के दाता शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही अश्विनी नक्षत्र में भी अपना स्थान लेंगे। वहीं गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का प्रभाव भी बना रहेगा। ऐसे में राम नवमी पर कुछ राशियों को धन लाभ, खुशखबरी, रिश्तों में नई ऊर्जा और व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



इन राशियों को शनि से भी ज्यादा खतरनाक परिणाम देते हैं राहु-केतु, भोगने पड़ते हैं असहनीय कष्ट

Trending Videos
Ram Navami 2026 date and horoscope in hindi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
राम नवमी के शुभ अवसर पर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मुलाकात कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। विदेश से काम करने वालों का संपर्क बढ़ेगा। निवेश के लिए नई योजना का हिस्सा बनेंगे। इस समय कोई करीबी अचानक आपसे मिलने आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े लोग इस समय नई योजनाएं बनाकर आगे बढ़ सकते हैं, जो आने वाले समय में सफलता दिलाएंगी।

01 महीने बाद शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2026 date and horoscope in hindi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ और फलदायी रहने वाला है। यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो उससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई से जुड़े क्षेत्रों में कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। व्यापार में यह समय प्रगति और संतोष देने वाला रहेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में राहत महसूस करेंगे। कोई पुराना अटका काम भी बन सकता है। रोजी-रोजगार तलाश रहे लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है। 

Mars Transit 2026: मंगल करेंगे मीन राशि में गोचर और बनेगी शनि-मंगल की युति, इन राशियों को होगा लाभ
Shani Gochar 2026: न्यायाधीश शनि ने किया नक्षत्र गोचर, 27 दिनों तक इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान

Ram Navami 2026 date and horoscope in hindi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए राम नवमी नई शुरुआत का संकेत दे रही है। इस दौरान यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। सेहत पहले से बढ़िया रहेगी। करियर के क्षेत्र में भी अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि वालों को नई नौकरी या रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जागेंगी। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। खास बात यह है कि, आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Kanya Pujan 2026: कब है दुर्गा अष्टमी और रामनवमी, जानिए कन्या पूजन शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed