{"_id":"69bd19ce307b24c500004304","slug":"chandra-guru-yuti-in-mithun-rashi-effects-on-zodiac-signs-4-lucky-zodiac-signs-will-earn-money-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:43 PM IST
सार
Chandra Guru Yuti Effects: 25 मार्च 2026 को चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में आकर युति करेंगे, जो 27 मार्च तक प्रभावी रहेगी। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग का सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
Chandra Guru Yuti In Mithun Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जब दो महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ आते हैं, तो विशेष योग का निर्माण होता है, जो सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव डालता है। ऐसा ही एक खास संयोग मार्च 2026 में बनने जा रहा है। दरअसल, 25 मार्च 2026 को चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में आकर युति करेंगे, जो 27 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान गजकेसरी योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।
गजकेसरी योग बनने पर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। खासतौर पर चार राशियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। धन, करियर और सम्मान के मामलों में इन लोगों को अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग का सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग कई रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मददगार रहेगा। लंबे समय से अटके काम अब पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। जो लोग विदेश में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए भी अवसर बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में प्रगति लेकर आ सकता है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। गजकेसरी योग के प्रभाव से कमाई में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को नई और बेहतर नौकरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और नया व्यवसाय शुरू करने का भी अच्छा समय है। घर या संपत्ति खरीदने की योजना भी बन सकती है।
4 of 5
सिंह राशि
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह योग राहत भरा साबित हो सकता है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और अधूरे काम पूरे होने लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
धनु राशि
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र और गुरु की यह युति सफलता के नए द्वार खोल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। वाहन खरीदने की योजना भी साकार हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X