सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

24 January Rashifal: इन 5 राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, धन लाभ के मिलेंगे अवसर

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 23 Jan 2026 05:16 PM IST
सार

24 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 जनवरी 2026 का दिन ? किसे होगा लाभ और किसकी बढ़ सकती हैं समस्याएं।
 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
24 January Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

24 January Ka Rashifal: आज के इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। ऐसे में आप इस राशिफल को पढ़कर दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब और आने वाली समस्याओं के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं।

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी और अच्छी इनकम होने से आपके जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ता भी बेहतर रहेगा। आप उन्हें कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और खर्च भी अधिक होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या अवश्य आएगी। आपके खिलाफ कार्य क्षेत्र में आज कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है, जिसको लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि आपने किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के प्लानिंग की है, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala

मिथुन राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
24 January Ka Rashifal - फोटो : Amar Ujala

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, जिससे बाद में आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का मामला विवादित था, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed