{"_id":"69c0dd75b1654c16bc0a2ab6","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-24-march-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 24 March: इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 24 March: इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:01 AM IST
सार
24 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 मार्च 2026 का राशिफल।
Rashifal 24 March: 24 मार्च,मंगलवार को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन हैं और इस तिथि पर मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना और पूजा करने का विधान होता है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में गोचर रहेगा। इस दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कई राशि वालों के लिए दिन बहुत ही लाभकारी और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन कई तरह के विशेष लाभ और करियर में स्थिरता के योग बन रहे हैं। आपके अधूरे कामों में गति आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। 24 मार्च का राशिफल।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी मनचाहा परिणाम मिल पाएगा। आपकी तरक्की देखकर कुछ लोग मन ही मन ईर्ष्या भी कर सकते हैं, इसलिए अपने योजनाओं को हर किसी से साझा करने से बचें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आप कुछ नई चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना बेहतर रहेगा। संतान को नौकरी से जुड़ी जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें भी अब सुधार होता दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा और व्यापार में कुछ नए लोगों से साझेदारी भी बन सकती है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को लेकर घबराने की बजाय धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद उपहार भी ला सकते हैं। किसी की कही-सुनी बातों में आकर विवाद में पड़ने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए आय के नए रास्ते खोल सकता है। हालांकि जीवनसाथी की सेहत में थोड़ी गिरावट आने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खर्चे भी अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है और परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खुशखबरी भी मिल सकती है। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आप कोई बड़ा निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको सावधानी और ध्यान से काम लेना होगा। धन और संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत हैं। माताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं, इसलिए समझदारी से उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X