Rashifal 30 April: 30 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो रात 09 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र, सिद्धि योग, रवि योग, आडल और विडाल योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में कई राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में मजबूती आ सकती है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। आइए जानते है सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको समझदारी का इम्तिहान देगा। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा और हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। सेहत को हल्के में न लें, और परिवार के मामलों को शांति से सुलझाएं। जीवनसाथी की परेशानी दूर होती दिखेगी, लेकिन उधार लिया धन वापस मांग लिया जाए तो हैरान न हों। बड़ा रिस्क लेने से बचना ही समझदारी होगी।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज किस्मत आपका साथ देने के मूड में है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश से फायदा मिलेगा और बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी। बस रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खासकर जीवनसाथी और माता जी के साथ शब्दों का ध्यान रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज दिमाग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आप अपने फैसलों से दूसरों को चौंका देंगे। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा और पुण्य कार्यों में मन लगेगा। बस एक बात याद रखें। जल्दबाजी आपका खेल बिगाड़ सकती है।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज अधूरे काम पूरे करने का दिन है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बन सकते हैं। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। घर में किसी शुभ आयोजन की हलचल आपको व्यस्त रखेगी।