सब्सक्राइब करें

Rashifal 30 April: इन चार राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा परिवर्तन, पढ़ें 30 अप्रैल का दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 29 Apr 2026 05:10 PM IST
सार

30 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 अप्रैल 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 30 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 30 April:  30 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो रात 09 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी।  इस दिन चित्रा नक्षत्र, सिद्धि योग, रवि योग, आडल और विडाल योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में कई राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में मजबूती आ सकती है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। आइए जानते है सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। 
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 30 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको समझदारी का इम्तिहान देगा। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा और हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। सेहत को हल्के में न लें, और परिवार के मामलों को शांति से सुलझाएं। जीवनसाथी की परेशानी दूर होती दिखेगी, लेकिन उधार लिया धन वापस मांग लिया जाए तो हैरान न हों। बड़ा रिस्क लेने से बचना ही समझदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 30 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज किस्मत आपका साथ देने के मूड में है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश से फायदा मिलेगा और बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी। बस रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खासकर जीवनसाथी और माता जी के साथ शब्दों का ध्यान रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 30 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज दिमाग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आप अपने फैसलों से दूसरों को चौंका देंगे। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा और पुण्य कार्यों में मन लगेगा। बस एक बात याद रखें। जल्दबाजी आपका खेल बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 30 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज अधूरे काम पूरे करने का दिन है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बन सकते हैं। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। घर में किसी शुभ आयोजन की हलचल आपको व्यस्त रखेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed