31 जुलाई राशिफल : बुध की कृपा से खिल उठेगा इन पांच राशियों का भाग्य, जानें अपना भी हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको विनम्रता एवं धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। आपकी माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। आपको वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह अवधि किसी नए उद्यम अथवा निवेश के लिए भविष्यसूचक नहीं है, इसलिए आपको इन सब से दूर रहना चाहिए।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का सरल एवं अचूक समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
वृष
आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे हैं, तो कड़ी मेहनत कीजिए, क्योकि सफलता आपसे बस एक हाथ दूर है। सरकारी अड़चनों के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकते हैं। भागेदारी में गलतफहमी के चलते वाद-विवाद हो सकता है। आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। प्रेम-संबंधो में आप दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का सरल एवं अचूक समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
मिथुन
आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तों को खराब कर सकती है, इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेगी। सकारात्मक रवैया अपनाएं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प चुनना अच्छा होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। यात्रा नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का सरल एवं अचूक समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
कर्क
आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। चल रहे काम में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे। विदेशी यात्रा कुछ अतिरिक्त प्रयास के साथ आगे बढ़ सकती है। संतान का विवाह-सम्बन्ध पक्का हो सकता है।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का सरल एवं अचूक समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

कमेंट
कमेंट X