सब्सक्राइब करें

April Gochar 2026: अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिलेगा लाभ, तरक्की के बनेंगे योग

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Fri, 17 Apr 2026 05:26 PM IST
सार

April Gochar 2026: अप्रैल समाप्त होने से पहले ग्रहों की विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए भाग्योदय लेकर आ सकती हैं। इससे आर्थिक उन्नति और संबंधों में सुधार के योग है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
April lucky rashifal and grah Gochar impact on zodiac sign in hindi
April Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

April Gochar 2026: अप्रैल का महीना जारी है, जो कुछ दिनों बाद समाप्त होने वाला है। लेकिन माह के समापन से पहले कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। दरअसल,  अप्रैल के समापन से पहले ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होगा, जो उनकी स्वयं की राशि है। यहां शुक्र बेहद मजबूत स्थिति में माने जाते हैं। इसके अलावा बुध मेष राशि में गोचर करते हुए बुधादित्य योग का निर्माण भी करेंगे। ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इससे आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Bhairavi Dak: भैरवी डाक क्या है ? क्यों वायरल हो रही है इस रहस्यमयी आवाज की भविष्यवाणी ?
May 2026 Grah Gochar Rashifal: मई में बन रहे रुचक और बुधादित्य राजयोग, मेष समेत 5 राशियों के लिए सफलता के योग

Trending Videos
April lucky rashifal and grah Gochar impact on zodiac sign in hindi
April Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। माना जा रहा है कि, इस राशि के जो लोग नौकरीपेशा है, उनके आय के अतिरिक्त स्रोत बनने के योग हैं। यदि आप राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको मान-सम्मान बढ़ सकता है। रिश्तों में पहले से सुधार होगा। इस दौरान नए व्यापार की शुरुआत करने वालों को लाभ के साथ-साथ उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन निए विचारों से भरा रहेगा, जिससे कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।

2032 तक शनि साढ़ेसाती का रहेगा असर, इन राशियों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
April lucky rashifal and grah Gochar impact on zodiac sign in hindi
April Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से जो समस्याएं आपको परेशान कर रही थीं, उनका समाधान धीरे-धीरे निकलता हुआ नजर आएगा। इस दौरान नौकरी करने वालों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नए लोगों से मिलकर कुछ नया काम करेंगे। व्यापार में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ संतुलन बनाकर चलना सभी कार्यों को सफल बनाएगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे। 

Najar Dosh Upay: हर मूलांक का ग्रहों से है खास नाता, जानें जन्मतिथि के अनुसार नजर दोष दूर करने के उपाय
April Numerology Predictions: अप्रैल माह किसके लिए शुभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मासिक अंक ज्योतिषफल

April lucky rashifal and grah Gochar impact on zodiac sign in hindi
April Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय संबंधों में सुधार और भावनात्मक संतुलन लेकर आ सकता है। लव पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बेहतर होगी। खास बात यह है कि, यदि किसी से मतभेद चल रहा था, तो बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। परिवार के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। इस समय आप संतुलित महसूस करेंगे, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी।

दशकों बाद बना कालसर्प योग, 11 दिन तक 3 राशियों पर चंद्रमा का प्रभाव
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदें या नहीं? जानें ग्रहों का संकेत

 


 

Numerology: इन जन्मतिथि में जन्मीं महिलाएं संभालती हैं हर हालात, बनती हैं परिवार की असली लीडर


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed