Shukra Vrishabh Rashi Gochar 2026: इस बार 19 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर विलासिता के ग्रह शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास और कला कारक माना जाता है। मान्यता है कि, जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं, तो जातकों पर इसका शुभ-अशुभ असर पड़ता है। लेकिन जब वह अपनी स्वराशि में आते हैं, तो उनका प्रभाव बेहद मजबूत हो जाता है और इससे कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं। साथ ही जातकों के आकर्षण में भी वृद्धि होती हैं। ऐसे में यह गोचर किन राशियों के लिए लकी रहेगा, आइए जानते हैं।
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल से इन 4 राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, विवाह के भी बनेंगे योग
Shukra Vrishabh Rashi Me Gochar 2026: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इसके प्रभाव से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय लाभ, उन्नति और खुशियों से भरा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर लाभकारी होने वाला है, क्योंकि आपकी कुंडली के दूसरे भाव में यह होगा। करियर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि, मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। आपके व्यवहार के चलते लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
May 2026 Grah Gochar Rashifal: मई में बन रहे रुचक और बुधादित्य राजयोग, मेष समेत 5 राशियों के लिए सफलता के योग
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कई बदलाव आएंगी। अटके कार्यों को गति मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से मिलने के शानदार अवसर मिलेंगे। इस समय जो भविष्य में लाभकारी कार्य होंगे उनपर काम करने में सफल साबित हो सकते हैं। लव लाइफ में भी मधुरता आएगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
Bhairavi Dak: भैरवी डाक क्या है ? क्यों वायरल हो रही है इस रहस्यमयी आवाज की भविष्यवाणी ?
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्योदय का संकेत दे रहा है। आपको कला के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खास बात यह है कि, रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। करियर के मामले में नए मौके मिल सकते हैं । आपके निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान समय करियर और व्यवसाय में उन्नति के योग बनाएगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।
दशकों बाद बना कालसर्प योग, 11 दिन तक 3 राशियों पर चंद्रमा का प्रभाव
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदें या नहीं? जानें ग्रहों का संकेत
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी शुक्र का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। विवाह के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में नई शुरुआत की संभावना भी बना सकता है। कोई खास जीवन में दस्तक दे सकता है।
April Gochar 2026: अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिलेगा लाभ, तरक्की के बनेंगे योग
2032 तक शनि साढ़ेसाती का रहेगा असर, इन राशियों को रहना होगा सावधान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
