Shani Nakshatra Parivartan on 17 April 2026: इस साल शनि मीन राशि में रहने वाले हैं और यहां रहते हुए वह नक्षत्र पद गोचर करेंगे। बता दें, 17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्म का कारक माना जाता है और उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति के संघर्षों का मनचाहा परिणाम, सफलता और लाभ के अवसर प्रदान करता है। चूंकि शनि की चाल बेहद धीमी होती है, इसलिए इनका हर छोटा बदलाव भी जीवन पर गहरा असर डालता है, जो एक लंबे समय तक प्रभावी रहता है। ऐसे में शनि का यह परिवर्तन भी 12 राशियों के लिए शुभ-अशुभ परिणामों से भरा रहने वाला है। इस दौरान कुछ को लाभ, तो कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को शनि का गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे चुनौतियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:54 PM IST
सार
Shani Nakshatra Parivartan on 17 April 2026 : शनि नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को मेहनत का पूरा फल, लाभ और तरक्की मिल सकती है। लेकिन कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए मेष से मीन तक के राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
