Shani Jayanti 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस माह शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि, भगवान शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या पर हुआ था। इसलिए हर वर्ष इस पावन दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता कहा गया है, क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा-अर्चना, काली चीजों का दान और सच्चे भाव से व्रत रखने पर प्रभु प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपने भक्तों के जीवन से दुखों को दूर करते हुए धन लाभ और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन शनिदेव कुछ राशियों पर भी प्रसन्न रहते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन 3 राशि वालों पर प्रसन्न रहेंगे शनिदेव, करियर-कारोबार में होगी तरक्की
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती के अवसर पर कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा देखने को मिल सकती है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि जयंती का समय अनुकूल साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि, शनि देव की कृपा से आपके रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। नए काम को करने की सभी योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। धन लाभ होगा और भौतिक सुख भी बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातकों को वेतन में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में मेहनत का फल मिलने लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं।
Shani Nakshatra 2026: शनिदेव 17 अप्रैल को बदलेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशियों रह सकते हैं भारी
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने की संभावना है। दरअसल, इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, इसलिए उनकी कृपा से करियर में कई अच्छे बदलाव आने की संभावनाएं अधिक हैं। व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। आपको नए संपर्को का लाभ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और निवेश से भी फायदा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग, सफलता और समृद्धि के लिए जरूर करें ये पांच काम
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत लेकर आ सकता है। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शनि देव की कृपा से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कुंभ राशि वालों के विवाह मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। खास बात यह है कि, कला के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ पाएंगे।
Artistic Zodiac Sign: इन 3 राशियों को मिलता है जन्म से ही कला का वरदान, बचपन से दिखता है टैलेंट
Akshya Tritiya: अक्षय तृतीया पर लेने जा रहे हैं वाहन तो राशि अनुसार चुनें रंग, खुलेगा तरक्की का रास्ता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
