Mesh Sankranti 2026: 14 अप्रैल 2026 से सूर्य मेष राशि में आ चुके हैं और इसी के साथ सौर नववर्ष की शुरुआत भी हो गई है। सूर्य मेष राशि में 15 मई तक रहेंगे और मेष राशि में सूर्य उच्च के माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। सूर्य जब अपनी राशि बदलते हैं तो इसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है और इस संक्रांति का नाम उस राशि के आधार पर होता है जिसमें सूर्य गोचर करते हैं। मेष संक्रांति करियर में सफलता, धन प्राप्ति और मान-सम्मान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मेष संक्रांति के साथ आरंभ होने वाला यह काल विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस अवधि में 14 अप्रैल से 15 मई 2026 तक सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में स्थित रहेंगे। आपकी चंद्र राशि के आधार पर इस अवधि (14 अप्रैल से 15 मई 2026) तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं ज्योतिष विशारद सुनील दीक्षित।
Mesh Sankranti 2026: मेष संक्रांति से सौर नववर्ष की शुरुआत, जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों पर प्रभाव
सुनील दीक्षित, ज्योतिष विशारद
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:35 PM IST
सार
Mesh Sankranti 2026: 14 अप्रैल से सूर्य मेष राशि में गोचर कर चुके हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। मेष संक्रांति के साथ ही नए सौर वर्ष की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर प्रभाव।
विज्ञापन
