सब्सक्राइब करें

जून में देवगुरु बृहस्पति करेंगे कर्क राशि में गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 05:07 PM IST
सार

2 जून 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां यह उच्च स्थिति में होते हैं और अत्यंत शुभ फल प्रदान करते हैं। इस दौरान कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

विज्ञापन
Guru Gochar in Kark Rashi in June Month These Zodiac Signs may get love and respect in hindi
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसे ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। 2 जून 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां यह उच्च स्थिति में होते हैं और अत्यंत शुभ फल प्रदान करते हैं। यह गोचर करीब पांच महीनों तक प्रभावी रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है और उन्हें करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Akshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर इन कामों से मिलेगा अक्षय फल, जानें क्या करें और क्या न करें
Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें तुलसी आराधना, धन और सौभाग्य का होगा आगमन
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती कब है? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Trending Videos
Guru Gochar in Kark Rashi in June Month These Zodiac Signs may get love and respect in hindi
करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
गुरु का कर्क राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। खासकर मेष राशि के जातकों को इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है, वहीं जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा घर या वाहन खरीदने जैसे बड़े सपने भी पूरे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar in Kark Rashi in June Month These Zodiac Signs may get love and respect in hindi
अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर कई परेशानियों से राहत दिलाने वाला रहेगा। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और करियर में भी प्रगति होगी। व्यापारियों का काम बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनेंगे और दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी।

Guru Gochar in Kark Rashi in June Month These Zodiac Signs may get love and respect in hindi
आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, क्योंकि गुरु इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इससे आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको ऊंचा पद मिल सकता है और आपकी छवि मजबूत होगी। हालांकि आपकी सफलता से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

विज्ञापन
Guru Gochar in Kark Rashi in June Month These Zodiac Signs may get love and respect in hindi
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं और विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed