{"_id":"69e5f9532334ba275b083ae0","slug":"venus-transit-in-taurus-on-19-april-these-zodiac-signs-will-be-lucky-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit: शुक्र का स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेंगे अच्छे अवसर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit: शुक्र का स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेंगे अच्छे अवसर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:31 PM IST
सार
Venus Transit: वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र का गोचर वृषभ में 19 अप्रैल को हो चुका है। शुक्र के गोचर से कई राशि वालों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
- फोटो : amar ujala
Link Copied
Venus Transit: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को एक शुभ ग्रह माना जाता है। यह सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। पहला वृषभ और दूसरा तुला। जब भी ये इन राशियों में शुक्र गोचर करते हैं तो इनका प्रभाव बहुत अधिक हो जाता है। आपको बता दें कि 19 अप्रैल को शुक्र अपने स्वामित्व वाली राशि वृषभ में गोचर कर चुके हैं। आइए जानते है शुक्र के गोचर से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं।
Trending Videos
2 of 4
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं जो अब राशि परिवर्तन करते हुए आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर हुए हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन, परिवार, वाणी और पद-प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है। शुक्र के गोचर करने से आपकी वाणी पर शुभ प्रभाव रहेगा। आमदानी में वृद्धि के योग धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। 19 अप्रैल को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में हुआ है। कुंडली का एकादश भाव आय और लाभ का स्थान होता है। ऐस में धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आमदनी में इजाफा और प्रभावशाली लोगों के बीच में संपर्क स्थापित होगा जो भविष्य के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों के जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलो में लाभ होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आपके दशम स्थान में 19 अप्रैल को हुआ है। शुक्र आपकी राशि के तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं। कुंडली का दशम भाव केंद्र, कर्म और करियर से संबंधित होता है। इससे आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए-नए रास्ते खुलते हैं। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है और जो लोग नया व्यापार आदि करना चाह रहे हैं उनको नए तरह के रास्ते मिलने के योग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।