सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kitchen Vastu Mistakes: ये आदतें ला सकती हैं तनाव और आर्थिक नुकसान, रसोई में भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 14 Apr 2026 04:24 PM IST
सार

Kitchen Vastu Mistakes: किचन से जुड़े वास्तु नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं रसोई घर में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

विज्ञापन
Vastu Tips For kitchen vastu mistakes to avoid in kitchen for good health and wealth
रसोई से जुड़ी ये गलतियां रोक सकती हैं तरक्की - फोटो : Amar Ujala

Vastu Mistakes To Avoid In Kitchen: घर का किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होता, बल्कि यह पूरे परिवार की सेहत, खुशहाली और ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यहीं से घर में सकारात्मकता का प्रवाह शुरू होता है और मान्यता है कि इस स्थान पर माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है। इसलिए रसोई की साफ-सफाई के साथ-साथ उसकी ऊर्जा को भी संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार हम अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर के माहौल, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में किचन से जुड़े वास्तु नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं रसोई घर में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।



Home Vastu Tips: घर की खिड़कियों से जुड़ी ये गलतियां बढ़ा सकती हैं परेशानी, जानें सही नियम और उपाय
Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत

Trending Videos
Vastu Tips For kitchen vastu mistakes to avoid in kitchen for good health and wealth
शीशे से जुड़ा वास्तु - फोटो : Freepik

रसोई में शीशा लगाने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में आईना या शीशा लगाना उचित नहीं माना जाता। रसोई घर अग्नि तत्व से जुड़ा होता है, जबकि शीशा उस ऊर्जा को दोगुना कर सकता है, जिससे जीवन में अस्थिरता और उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। इसलिए किचन की सजावट करते समय शीशे से दूरी बनाना बेहतर होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For kitchen vastu mistakes to avoid in kitchen for good health and wealth
चूल्हे के पास पानी न रखें - फोटो : AI

चूल्हे के पास पानी न रखें
जल और अग्नि एक-दूसरे के विपरीत तत्व हैं, इसलिए इन्हें पास-पास रखना सही नहीं माना जाता। अगर किचन में गैस स्टोव और पानी का स्रोत बहुत करीब हो, तो यह मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेद का कारण बन सकता है। बेहतर है कि दोनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें।

Vastu Tips: घर में रख ली ये पांच चीजें तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips For kitchen vastu mistakes to avoid in kitchen for good health and wealth
चूल्हे की दिशा का रखें ध्यान - फोटो : freepik

टूटे-फूटे बर्तन हटाएं
रसोई में रखे टूटे या चिपके हुए बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसे बर्तन घर की समृद्धि में बाधा डालते हैं और माता अन्नपूर्णा की कृपा भी कम हो सकती है। इसलिए समय-समय पर किचन की सफाई करते हुए खराब बर्तनों को हटा देना चाहिए।

चूल्हे की दिशा का रखें ध्यान
किचन में गैस स्टोव या चूल्हा सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इसे दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) या उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) दिशा में रखना शुभ माना जाता है। सही दिशा में रखा चूल्हा घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
 

विज्ञापन
Vastu Tips For kitchen vastu mistakes to avoid in kitchen for good health and wealth
जूते-चप्पल किचन में न ले जाएं - फोटो : Freepik
जूते-चप्पल किचन में न ले जाएं
रसोई घर को पूजा स्थल के बाद सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जो घर के सुख-चैन को प्रभावित कर सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed