{"_id":"69df2911711444de600b7192","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-16-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 16 April: इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 16 April: इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:22 AM IST
सार
16 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 16 April: आज के दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होगा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आज के दिन भद्रा, पंचक, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल और विडाल योग है। गुरुवार, 16 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। फिर इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। 16 अप्रैल को मेष राशि वालों के लिए करियर में तरक्की के अच्छे संकेत हैं। नई तरह की जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। पार्टनर संग अच्छा समय व्यतीत होगा। बिजनेस में अच्छे योग बनेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 16 अप्रैल का दिन कैसा बीतेगा।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज किस्मत आपको एक बड़ा संकेत दे रही है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका काम अचानक सुलझ सकता है और समाज में आपकी पहचान चमक सकती है। दिल कह रहा है कुछ बड़ा करो और आप वही करने वाले हैं। लेकिन प्रेम में थोड़ी सावधानी जरूरी है, साथी को नजरअंदाज किया तो दूरी बढ़ सकती है। मां की सेहत चिंता दे सकती है, भागदौड़ बढ़ेगी। इच्छा पूरी होगी। पर मन फिर भी कुछ अधूरा महसूस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मौके लेकर आया है। कोई नई खरीदारी दिल खुश कर देगी और परिवार में रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। घर में नई शुरुआत चाहे वाहन हो या मरम्मत। शुभ संकेत दे रही है। लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। लेकिन सेहत को हल्के में लिया तो परेशानी बढ़ सकती है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
भागदौड़ भरा दिन है, लेकिन राहत की बात कि मदद खुद चलकर आएगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। अपने काम खुद करें, दूसरों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। बच्चों पर नजर रखें, उनकी दिशा सही रखना आपकी जिम्मेदारी है। सरकारी काम में जल्दबाजी नहीं, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन परीक्षा ले सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। काम में फोकस बढ़ेगा और बॉस की नजर में आपकी वैल्यू भी। दिल में सहयोग की भावना रहेगी, जो आपको आगे बढ़ाएगी। छोटी-छोटी बातों का तनाव रहेगा, लेकिन परिवार के विवादों से राहत मिलेगी। लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव दिखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X