Ketu Magha Nakshatra Gochar On 20 April 2026: इस साल 20 अप्रैल 2026 को केतु नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे और 5 दिसंबर 2026 तक भी इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में केतु का गोचर बेहद प्रभावशाली माना गया है, क्योंकि वह रहस्य, आध्यात्मिकता और अचानक परिवर्तन को दर्शाते हैं। उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति को सफल बनाते हुए उसके मान-सम्मान को बढ़ाता है। यही कारण है कि, केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे कुछ राशियों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव, नए अवसर और लाभ के योग बन सकते हैं।
Ketu Gochar 2026: 20 अप्रैल से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में आएगा बड़ा बदलाव
Ketu Magha Nakshatra Gochar On 20 April 2026: केतु के मघा नक्षत्र में आने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान जातकों को धन लाभ, सम्मान और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। केतु का प्रभाव आपके मान-सम्मान को बढ़ा सकता है। यात्रा के योग बनेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपके प्रयास और मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही लंबे समय से अटके हुए कार्यों का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। निवेश में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।
Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से मेष सहित इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, मनचाही नौकरी के बनेंगे योग
Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र ग्रह मई माह में करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा धनलाभ
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर अनुकूल फल देने वाला साबित हो सकता है। केतु के नक्षत्र गोचर का खास असर व्यापार में हो सकता है। कार्य विस्तार होगा। लाभ के मौके प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कर्ज चल रहा है तो उसे चुकाने में सफलता मिल सकती है। समय पर अपने टारगेट पूरे करने से आपको संतोष और आत्मविश्वास मिलेगा। लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छे समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लंबी दूरी की यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।
Crying In Dream Meaning: सपने में खुद को रोता हुआ देखने का क्या होता है मतलब ?
11 मई से इन 4 राशियों पर बढ़ेगा दबाव, सूर्य-गुरु का साथ भी नहीं देगा लाभ
