सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 16 Apr 2026 10:45 AM IST
सार

Mercury Transit In Aries Horoscope: बुध का मेष राशि में यह गोचर कुछ राशि के लोगों के सोचने-समझने के तरीके, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता को मजबूत कर सकता है। खासतौर पर व्यापार में यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Aries Horoscope in hindi
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mercury Transit In Aries Horoscope: बुध ग्रह 30 अप्रैल 2026 को सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यहां पहले से मित्र ग्रह सूर्य भी मौजूद हैं, इसलिए सूर्य-बुध के प्रभाव से बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रहों के राज कुमार है और वह बुद्धि, वाणी, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक के रूप में जाने जाते हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति को बेहतर संचार क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा बुध का गोचर भी 12 राशियों पर अपना विशेष प्रभाव डालता है। यही कारण है कि, बुध का मेष में आना ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इस दौरान कुछ राशियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति संभव है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।


Chandrama Nakshatra Gochar: चंद्रमा करेंगे नक्षत्र गोचर, इन 4 राशिवालों का होगा भाग्योदय
Mesh Sankranti 2026: मेष संक्रांति से सौर नववर्ष की शुरुआत, जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों पर प्रभाव

Trending Videos
Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Aries Horoscope in hindi
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। माना जा रहा है कि, अब वह आपके लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। चीजों को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी को लेकर किए गए प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। समाज में मान-सम्मान और इज्जत बढ़ने की संभावना है। आपकी बोलने की शैली प्रभावशाली बनेगी। इस दौराम मेष राशि वालों की पहचान उनकी कला हो सकती हैं और साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। खास बात यह है कि विरोधियों पर भी आप हावी रहेंगे। 
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन 3 राशि वालों पर प्रसन्न रहेंगे शनिदेव, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Aries Horoscope in hindi
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध देव अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह हैं, क्योंकि यह आपकी राशि के स्वामी होते हैं। माना जा रहा है कि, बुध का यह गोचर आपको मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। किसी प्रभावि व्यक्ति से मुलाकात होगी। शिक्षा, लेखन, मीडिया के क्षेत्र में काम करने वालों को नए मौके मिलेंगे। वेतन बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

Budh Gochar 2026 Mercury Transit In Aries Horoscope in hindi
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह भाग्य भाव यानी नौवें भाव के स्वामी होते हैं। इस गोचर के प्रभाव से नए काम करने की मेहनत रंग लेकर आएगी। सभी कार्य सफल होने के साथ-साथ आपको उनमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा। अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। यदि आप शिक्षा, धर्म या ज्ञान से जुड़े कार्यों में हैं, तो यह समय आपके लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को शनि का गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे चुनौतियां
Dwidwadash Drishti Yog: सूर्य और शुक्र बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed