सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shash Mahapurush Yog in Kundali How Saturn Creates Powerful Rajyog in Horoscope

कैसे बनता है कुंडली में शश महापुरुष योग? जानिए शनि क्या-क्या दिलाते हैं उपलब्धियां

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 21 Apr 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कुंडली में शश योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना जाता है। इससे जीवन में कभी भी धन और मान-सम्मान की कोई भी कमी नहीं होती है। 

Shash Mahapurush Yog in Kundali How Saturn Creates Powerful Rajyog in Horoscope
शश पंच महापुरुष राजयोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, जिसके कारण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव जातकों के ऊपर काफी लंबे समय तक होता है। ज्योतिष में शनि देव आयु, दुख, तकनीकी, सेवक और खनिज तेल आदि का कारक माना जाता है। शनि अगर जातक की कुंडली में शुभ स्थिति में हैं तो व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं लेकिन वहीं अगर शनि की स्थिति कुंडली में खराब है तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शनिदेव कब प्रसन्न होते हैं इसके दो कारण होते हैं पहला जब आपकी कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में हों तो शनिदेव आपके ऊपर प्रसन्न हैं, वहीं दूसरा अगर आप अच्छे कर्म करते हैं तो शनि आपके ऊपर जल्दी प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में शनि के द्वारा कुछ ऐसे योग बनते हैं जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। जिसमें से एक योग शश योग होता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस शश योग के बारे में...

Trending Videos


कुंडली में शनि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। ये तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के होते हैं। कुंडली का ग्यारहवां भाव शनि का अपना घर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


May Rashifal 2026: मई में मेष सहित इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, हर क्षेत्र में करेंगे तरक्की

कुंडली में कब बनता है शश योग
ज्योतिष शास्त्र में पंचमहापुरुष योग को बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। शश योग इसी पंचमहापुरुष योग में से एक होता है। शनि के कारण शश योग का निर्माण होता है। अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में शनि लग्न से अथवा चंद्रमा से केंद्र के भाव में स्थिति हो तो शश योग बनता है। शनि लग्न में या फिर चंद्रमा से पहले, चौथे, साववें और दसवें घर में तुला, मकर या कुंभ राशि में स्थिति हो तो शश योग बनता है। इस तरह से शनि लग्न से या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें घर में शनि की खुद की राशि या उच्च में मौजदू होता है शश योग बनता है।  

Gajlakshmi Rajyog: मई माह में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग? इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शश योग के फायदे
- कुंडली में इस योग के बनने पर जातक बीमारियों से जल्दी उबर जाता है। 
- इस योग के बनने पर जातक की आयु लंबी होती है।
- ऐसे लोग व्यापार में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। 
- जिन लोगो की कुंडली में शश योग बनता है वे बहुत ही ज्ञानी होते हैं। 
- कुंडली में शश योग बनने पर जातक को शनि के बुरे प्रभाव, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed