सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips For Balcony: बालकनी में रखी ये चीजें बनती हैं दुखों का कारण, खुशियों पर भी पड़ता है असर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 21 Apr 2026 03:40 PM IST
सार

Vastu Tips: आमतौर पर हर व्यक्ति अपने घर की बालकनी पर अपने मन की चीजें रखता है। कुछ लोग जहां सजावट से जुड़े समान बालकनी में लगाते हैं, तो कुछ उपयोग में न आने वाली वस्तुओं को घर की बालकनी में रख देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है ?
 

विज्ञापन
Vastu Tips For Balcony know Balcony main kya nahi rakhna chahiye
Vastu Tips For Balcony - फोटो : अमर उजाला

Vastu Tips: बालकनी घर की सबसे खुबसूरत जगहों में मानी जाती है। कहते हैं कि, यहां से घर में सुख-शांति के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी सिर्फ हवा और रोशनी के लिए नहीं होती, बल्कि यह आपके घर की खुशहाली, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग घर की बालकनी में खराब सामान से लेकर उपयोग में न आने वाली चीजों का भी ढेर लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार यह आदत धीरे-धीरे घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देती है और परेशानियों को बढ़ा सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, बालकनी में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।



Vastu Tips For Puja Ghar: घर में पूजा का स्थान कैसा होना चाहिए ? जानिए दिशा और देवताओं का वास्तु के विधान

Trending Videos
Vastu Tips For Balcony know Balcony main kya nahi rakhna chahiye
Vastu Tips For Balcony - फोटो : freepik

कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। इन्हें बालकनी में भूलकर भी इसे न रखें। घर में तनाव और विवाद बढ़ सकते हैं।
Vastu Tips: घर का मुख्य कैसा होना चाहिए ? जानिए साफ-सफाई से लेकर दिशा तक सबकुछ
बेकार सामान
वास्तु के अनुसार, खराब फर्नीचर व अनुपयोगी चीजें बालकनी में रखने से कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। साथ ही तनाव, आर्थिक और मानसिक समस्याओं से व्यक्ति घिरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Balcony know Balcony main kya nahi rakhna chahiye
Vastu Tips For Balcony - फोटो : Adobe

जूते-चप्पल का ढेर
मान्यता है कि, घर की बालकनी में जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए। यह दरिद्रता और नकारात्मकता को बढ़ाता है, खासकर अगर बालकनी मुख्य द्वार के पास हो।
Vastu Tips to Hang Pictures: घर की किस दिशा में लगाएं फोटो फ्रेम ? जानें वास्तु से जुड़े नियम
झाड़ू रखना
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे बालकनी में खुला रखना अशुभ हो सकता है। इससे घर बरकत में कमी आ सकती है।

Vastu Tips For Balcony know Balcony main kya nahi rakhna chahiye
Vastu Tips For Balcony - फोटो : अमर उजाला

कूड़ेदान
वास्तु के अनुसार, बालकनी में कूड़ेदान रखने से नकारात्मक ऊर्जा का जमाव होता है, जो घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए भूलकर भी इसे न रखें।

Vastu Tips: घर में रख ली ये पांच चीजें तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Induction Vastu Tips: रसोई घर में इंडक्शन के इस्तेमाल के लिए होते हैं वास्तु नियम, जाने लें सही दिशा

विज्ञापन
Vastu Tips For Balcony know Balcony main kya nahi rakhna chahiye
Vastu Tips For Balcony - फोटो : instagram

बालकनी में रखें ये चीजें
वास्तु के अनुसार, घर की बालकनी में आप तुलसी व मनी प्लांट रख सकते हैं। इसके अलावा स्टूल व कुछ कुर्सियां रख दें। इस दौरान रंगीन कुशन व चित्र रख सकते हैं। खेल से जुड़ी चीजें रख सकते हैं। पैंटिग भी लहा सकते हैं। आप चाहें तो विंड चाइम भी लगा सकते हैं।
 

Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत

Door Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीरें, बढ़ती है अशुभता और आती है दरिद्रता




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed