सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Upay For Avoid Financial Problems And Money Saving Vastu Remedies in Hindi

Vastu Tips For Money: धन में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें वास्तु के उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 07 Apr 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष स्थान होता है। घर में अगर वास्तु शास्त्र में कोई दोष नहीं होता है तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, वहीं अगर घर में वास्तु संबंधी दोष हो तो धन हानि की संभावना बनी रहती है। 

Vastu Upay For Avoid Financial Problems And Money Saving Vastu Remedies in Hindi
धन वृद्धि के लिए वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जीवन में आगे बढ़ने के लिए हम लगातार मेहनत करते हैं, फिर भी कई बार यह अनुभव होता है कि कमाई होने के बावजूद धन टिकता नहीं और प्रगति रुक-सी जाती है। ऐसे में हम तरह-तरह के प्रयास करते हैं ,पर हम असफल हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र बताता है कि यदि घर का वातावरण संतुलित और सकारात्मक बना रहे, तो धन का आगमन सहज होता है और वह लंबे समय तक टिकता भी है।

Trending Videos


मुख्य द्वार है समृद्धि का प्रवेश मार्ग
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। यदि यह स्थान स्वच्छ, व्यवस्थित और प्रकाशयुक्त हो, तो शुभ ऊर्जा आसानी से घर में प्रवेश करती है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ जैसे मंगल चिह्न बनाना और नियमित सफाई रखना वातावरण को सकारात्मक बनाए रखता है,जिससे घर पर माँ लक्ष्मी की कृपा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पूर्व दिशा का संतुलन
घर की उत्तर और पूर्व दिशा को धन और अवसरों से जुड़ा माना गया है। इन दिशाओं को खुला, हल्का और साफ रखना आवश्यक है। भारी वस्तुएं या अनावश्यक सामान अथवा यहां गंदगी रखने से ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है। यदि इन दिशाओं में हरे पौधे या जल से जुड़ी वस्तुएं रखी जाएं, तो यह सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती हैं।

Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत

रसोई की शुद्धता और अन्न का सम्मान
रसोई को घर की समृद्धि का केंद्र माना जाता है। यहां स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है। अन्न का सम्मान करना और उसे कभी व्यर्थ न जाने देना, यह भी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक माध्यम माना जाता है। रसोई में अग्नि और जल के बीच संतुलन बनाए रखना आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में सहायक होता है।

Door Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीरें, बढ़ती है अशुभता और आती है दरिद्रता

तिजोरी का सही स्थान और दिशा
धन रखने का स्थान यदि वास्तु के अनुसार हो, तो यह धन संचय में सहायक माना जाता है। तिजोरी को दक्षिण दिशा में इस प्रकार रखना चाहिए कि उसका द्वार उत्तर की ओर खुले। इससे धन के प्रवाह में वृद्धि होती है। साथ ही, तिजोरी के आसपास स्वच्छता और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना भी आवश्यक है।

Induction Vastu Tips: रसोई घर में इंडक्शन के इस्तेमाल के लिए होते हैं वास्तु नियम, जाने लें सही दिशा

प्रकाश और सुगंध का प्रभाव
घर में नियमित रूप से दीपक जलाना और वातावरण को सुगंधित बनाए रखना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। विशेष रूप से संध्या के समय दीप प्रज्वलन से नकारात्मकता दूर होती है और घर में शांति एवं समृद्धि का संचार होता है।

अनावश्यक वस्तुओं से दूरी
वास्तु के अनुसार घर में बेकार या टूटे-फूटे सामान को जमा करके रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। यह न केवल मानसिक बोझ बढ़ाता है, बल्कि आर्थिक प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। समय-समय पर ऐसी वस्तुओं को हटाते रहना घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए आवश्यक माना गया है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed