{"_id":"6a116ba532f28eb0eb0ede9b","slug":"clock-vastu-rules-that-open-doors-to-success-and-prosperity-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: घड़ी की टिक-टिक में छिपा है सफलता का संकेत, जानिए घड़ी से जुड़े वास्तु नियम","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: घड़ी की टिक-टिक में छिपा है सफलता का संकेत, जानिए घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sat, 23 May 2026 02:58 PM IST
सार
वास्तु और फेंगशुई में घड़ी को सकारात्मक ऊर्जा और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में बंद या गलत समय दिखाने वाली घड़ी रखने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं और उन्नति में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
घड़ी की सही दिशा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वास्तु और फेंगशुई में घर में रखी हर वस्तु का विशेष महत्व माना जाता है, जिसमें दीवार पर लगी घड़ी भी शामिल है। मान्यता है कि घड़ी केवल समय बताने का साधन नहीं होती, बल्कि यह घर की ऊर्जा और तरक्की से भी जुड़ी होती है। वास्तु के अनुसार घड़ी की चलती सूइयां और पेंडुलम सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और उन्नति बनी रहती है। वहीं बंद या गलत समय दिखाने वाली घड़ी को शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे जीवन की प्रगति रुकने लगती है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। वहीं पीछे चलने वाली घड़ी भी शुभ नहीं मानी जाती, क्योंकि यह जीवन में रुकावट और देरी का प्रतीक बन सकती है। आइए जानते हैं घड़ी से जुड़े वास्तु उपाय।
2 of 5
घड़ी के लिए उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है।
- फोटो : Adobe Stock
घड़ी लगाने की सही दिशा
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा को नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। घड़ी के लिए उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है, क्योंकि ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। ड्राइंग रूम या बेडरूम में घड़ी ऐसी जगह लगानी चाहिए, जहां कमरे में प्रवेश करते ही उस पर नजर पड़ सके।
Trending Videos
3 of 5
कभी भी मुख्य दरवाजे के ठीक सामने या उसके ऊपर नहीं लगाना चाहिए।
- फोटो : Adobe Stock
मुख्य द्वार के सामने न लगाएं घड़ी
वास्तु के अनुसार घड़ी को कभी भी मुख्य दरवाजे के ठीक सामने या उसके ऊपर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और तनाव बढ़ सकता है। साथ ही घड़ी को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए, क्योंकि धूल-मिट्टी जमा होने से नकारात्मकता बढ़ने की संभावना मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तकिये के नीचे घड़ी नहीं रखनी चाहिए।
- फोटो : Adobe Stock
तकिये के नीचे घड़ी रखना क्यों अशुभ माना जाता है
कुछ लोग सोते समय घड़ी को तकिये के नीचे रख लेते हैं, लेकिन वास्तु और वैज्ञानिक दृष्टि से इसे सही नहीं माना गया है। घड़ी की टिक-टिक नींद में बाधा डाल सकती है और बैटरी से चलने वाली घड़ियों से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गोल, अंडाकार, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार घड़ियों को शुभ माना जाता है।
- फोटो : Adobe Stock
कौन सी घड़ी मानी जाती है शुभ
फेंगशुई में घड़ी के आकार का भी विशेष महत्व बताया गया है। गोल, अंडाकार, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार घड़ियों को शुभ माना जाता है। इसके अलावा मधुर संगीत वाली दीवार घड़ी को घर के मुख्य हॉल में लगाना सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बढ़ाने वाला माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X