{"_id":"69e72deefd4ea8f59b0b7b80","slug":"guru-gochar-2026-in-kark-rashi-powerful-hans-mahapurush-rajyog-in-cancer-set-to-bring-wealth-and-success-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hans Mahapurush Rajyog 2026: जून माह में गुरु गोचर से बनेगा हंस राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Hans Mahapurush Rajyog 2026: जून माह में गुरु गोचर से बनेगा हंस राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:19 PM IST
सार
गुरु का कर्क राशि में 2 जून 2026 को गोचर बन रहा है हंस महापुरुष राजयोग। जानें किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 7
Hans Mahapurush Rajyog Effects
- फोटो : amar ujala
Hans Mahapurush Rajyog Effects: 2 जून 2026 को गुरु का कर्क राशि में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस राशि में गुरु उच्च अवस्था में होते हैं। इस विशेष स्थिति में एक अत्यंत शुभ योग हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण भी होने जा रहा है। यह पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है। यह गोचर 31 अक्तूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके दौरान गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इस अवधि में कई राशियों के जीवन में उन्नति, समृद्धि और शुभ अवसरों की संभावना बन सकती है। अब जानते हैं कि इस शक्तिशाली गोचर से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।
इस स्थिति में जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना जाता है। इस स्थिति में जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है और उच्च पदों पर बैठे लोगों से संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। चूंकि गुरु धन के कारक ग्रह हैं, इसलिए धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शुभ कार्यों पर खर्च भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लग्न भाव में गुरु का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि गुरु इसी राशि में उच्च अवस्था में रहते हैं। इस प्रभाव से बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। शुरुआती चुनौतियों के बाद जीवन में प्रगति के रास्ते खुलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं तथा घर में मांगलिक कार्य या नई शुरुआत हो सकती है। शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है, साथ ही व्यक्तित्व में गंभीरता और स्थिरता आएगी।
4 of 7
भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर लाभ भाव (11वें भाव) में हो रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना है, जैसे वाहन सुख। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए गुरु का गोचर भाग्य भाव (9वें भाव) में हो रहा है, जो बेहद शुभ स्थिति मानी जाती है। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। भूमि, संपत्ति और वाहन से जुड़े सुख प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। संतान से जुड़ा सुख और शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X