सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

साल 2027 में कुंभ राशि वालों को मिलेगी साढ़ेसाती से छुटकारा, इन 2 राशियों को करना होगा इंतजार

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 21 Apr 2026 12:22 PM IST
सार

shani sade sati 2026: ज्योतिष में शनिदेव न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। इस समय तीन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। 

विज्ञापन
shani sade sati 2026 impact on these zodiac sign and know end date
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala

shani sade sati 2026: सभी 9 ग्रहों में शनि ही एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जो जातकों को ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव डालते हैं। शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही लोगों के मन में भय बैठ जाता है। शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात वर्षों तक चलती है। जो तीन चरणों में पूरा होता है। जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चलती है उनको जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षो तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि इस समय मीन राशि में हैं जिसके कारण तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती जारी है और दो राशियों पर ढैय्या का प्रकोप है। मीन, मेष और कुंभ राशि वालों के ऊपर इस समय शनि की साढ़ेसाती जारी है। आइए जानते हैं इन तीन राशि वालों को कब इससे मुक्ति मिलेगी। 

Trending Videos
shani sade sati 2026 impact on these zodiac sign and know end date
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती की शुरुआत 29 मार्च 2025 को हुई थी। जिसका यह पहला चरण है। साढ़ेसाती के पहले चरण में जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ जाता है। जिम्मेदारियों में इजाफा होता है। मेष राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा 31 मई 2032 के बाद ही मिलेगा। 

Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati 2026 impact on these zodiac sign and know end date
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती जल्द होगी खत्म 
कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण व्यक्ति को राहत देता है। परेशानियों में इजाफा धीरे-धीरे कमी आने लगती है। 3 जून 2027 को शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इस तरह से काफी लंबे इंतजार के बाद कुंभ राशि वालों को राहत मिलेगी। 

Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि

shani sade sati 2026 impact on these zodiac sign and know end date
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि वालों पर कब खत्म होगी साढ़ेसाती
मीनर राश वालों को आने वाले काफी दिनों तक शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा। 3 जून 2027 को साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। वहीं पूरी तरह से साढ़े साती से मुक्ति मीन राशि वालों को 8 अगस्त 2029 के बाद ही मिलेगी। इस दौरान मीन राशि वालों के सामने कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed