सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से मेष सहित इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, मनचाही नौकरी के बनेंगे योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 16 Apr 2026 11:23 AM IST
सार

Mangal Gochar In Mesh Rashi 2026: मंगल का मेष राशि में आना कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। जातकों को लाभ, तरक्की और करियर में आगे बढ़ने के कई मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में

विज्ञापन
mangal gochar in mesh rashi 2026 date and horoscope know mars transit in aries
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar In Mesh Rashi 2026: मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जो वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं। यहां से वह जल्द अपनी स्वराशि में गोचर करेंगे, जिसे बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। बता दें, 11 मई 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों में मंगल को ऊर्जा, भूमि, साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति को ऊर्जावान बनाता है। ऐसे में जब मंगल अपनी ही राशि में एंट्री करेंगे, तो उनकी शक्ति कई गुना बढ़ सकती हैं। इससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है, जो जातकों के आत्मविश्वास और कार्य करने की गति को बढ़ाएगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



मंगल-चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी योग, इन राशिवालों को मिल सकता है अचानक पैसा

Trending Videos
mangal gochar in mesh rashi 2026 date and horoscope know mars transit in aries
Mangal Gochar In Mesh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि वालों पर क्या होगा असर ?
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद खास रहने वाला है। माना जा रहा है कि, मंगल आपकी राशि के स्वामी है और अब आपके लग्न भाव में ही प्रवेश करेंगे। ऐसे में करियर-कारोबार में उछाल देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता पहले से जबरदस्त होगी। धन के अवसरों में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया हर प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएगा।

Dwidwadash Drishti Yog: सूर्य और शुक्र बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal gochar in mesh rashi 2026 date and horoscope know mars transit in aries
Mangal Gochar In Mesh Rashi 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ
सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा, क्योंकि यह आपके नवम और चतुर्थ भाव का स्वामी होता है। इस गोचर के दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। खास बात यह है कि, सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे और आपके प्रयास सफल होते नजर आएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे। इस दौरान परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के योग बनेंगे और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

Trigrahi Yog 2026 : सूर्य, मंगल और बुध की युति बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी सफलता

mangal gochar in mesh rashi 2026 date and horoscope know mars transit in aries
Mangal Gochar In Mesh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि वालों के लिए खास रहेगा समय
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का हर गोचर महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह आपकी राशि का स्वामी है। यही नहीं मंगल आपकी कुंडली में प्रथम और छठे भाव के स्वामी के रूप में सकारात्मक प्रभाव देगा। किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस दौरान आपको व्यापार में बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है। नौकरी में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खास बात यह है कि, भूमि-भवन की खरीदारी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में मिलेगा विशेष लाभ
Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, पितरों की बरसेगी कृपा और दोष होंगे दूर

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed