ज्योतिष में ग्रहों की चाल और परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता रहता है। ग्रह एक निश्चत अंतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसी क्रम में दो यो दो से ज्यादा ग्रहों की युति किसी एक राशि में देखने को मिलती है। ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक राजयोग 18 अप्रैल को बनने वाला है। धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र और मन के कारक ग्रह चंद्रमा की युति 18 अप्रैल को होगी। जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग बनेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, संपन्नता, भोग-विलास, सौंदर्य, कला और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है, वहीं चंद्रमा को मन, माता, भावुकता और मानसिक स्थिति का कारक होता है। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से बना वैभव लक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ मान जाता है। आइए जानते है इस राजयोग के बनने पर किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।
वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों के ऊपर बरसेगा खूब धन और चमक उठेगा भाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:04 PM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंद्रमा की युति को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है। 18 अप्रैल को चंद्रमा और शुक्र की युति मेष राशि राशि में होगी। इससे कई राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
