Makar Sankranti 2026 Horoscope: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करेंगे और दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर अग्रसर होंगे। शास्त्रों में उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि कहा गया है। मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरंभ माना जाता है। इस विशेष तिथि पर सूर्यदेव का प्रभाव और भी तेज हो जाता है। ऐसे में कुछ राशियों पर इस दिन सूर्य की विशेष कृपा पड़ेगी, जिससे नौकरी, पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है। साथ ही पिता का सहयोग और आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति किन 5 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाली है।
Makar Sankranti 2026: सूर्यदेव होंगे उत्तरायण, मकर संक्रांति पर इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:45 AM IST
सार
Makar Sankranti Zodiac Predictions: मकर संक्रांति पर सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करेंगे और दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर अग्रसर होंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर इस दिन सूर्य की विशेष कृपा होगी। आइए जानते हैं मकर संक्रांति किन 5 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाली है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X