August Monthly Horoscope : अंग्रेजी कैलेंडर का 8वां महीना अगस्त शुरू होने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अगस्त माह में कई अहम ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा और इसके अलावा इस माह कुछ शुभ योगों का निर्माण भी होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन और शुभ योगों के कारण अगस्त महीने में कुछ राशि के जातकों को अच्छा परिणाम मिल सकता है। योजनाएं सफल हो सकती हैं,मान-सम्मान बढ़ सकता है और धन लाभ के संकेत हैं। करियर के लिहाज से अगस्त का महीना कुछ राशि वालों के लिए शानदार रह सकता है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने किन राशि वालों को सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला हो सकता है।
अगस्त मासिक राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए अगस्त का महीना रहेगा बेहतरीन, होगा धन लाभ और मिलेगी तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद ही शुभ रहने वाला होगा। आर्थिक मामलों के लिहाज से आपके लिए यह माह एक साथ कई खुशखबरी ला सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा और शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना किसी भी तरह से वरदान से कम नहीं है। नई नौकरी की खोज आपकी पूरी हो सकती है। आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए सौदों में अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। आप किसी अच्छी योजना में निवेश कर सकते हैं। प्रेम जीवन के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत के लिहाज से यह महीना भी बहुत अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि:
आपके लिए अगस्त का महीना लाभदायक रहेगा। एक साथ कई जगहों से लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। कोई भी काम या निवेश संबंधित योजना बनना चाहते हैं तो उसके लिए समय आपके पक्ष में रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में आपको मुनाफा भी हासिल हो सकता है। कुल मिलाकर यह महीना आपके आर्थिक पक्ष के लिए शानदार रहने वाला रहेगा। नौकरी में अच्छा काम करेंगे जिस कारण से पूरा महीना आपके कार्यकुशलता की जमकर तारीफ होगी। किसी संपत्ति में निवेश के लिए यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के चलते खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिहाज से यह महीना आपके लिए बहुत ही अच्छा जाने वाला रहेगा। विवाहित जातकों का साथी का प्यार और संतान पक्ष की तरफ से ढ़ेर सारी खुशियां प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
अगस्त के महीने में मिथुन राशि वालों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने आपके द्वारा किए गए सारे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस महीने अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। महीने के अंत में आप कोई अच्छी खबर सुन सकते हैं। निवेश के लिहाज से भी यह महीना अच्छा रहेगा। आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है जिसमें सभी परिवार के सदस्य मिल बैठकर समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि
यह महीना आपके लिए बेहतर अवसरों वाला साबित होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। कानूनी वाद-विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक नजरिए से आपके लिए यह महीना अच्छे से बीतेगा। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। बेहतर अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय बेहद ही लाभदायी साबित हो सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस महीने सफलता और तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। काम के सिलसिले में आपकी यात्रा सफल होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी।

कमेंट
कमेंट X