सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Budh Gochar: अप्रैल माह में बुध ग्रह होंगे नीच के, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sun, 22 Mar 2026 09:58 AM IST
सार

ग्रहों के राजकुमार बुध  11 अप्रैल 2026 को रात्रि 00:57 मिनट पर कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध 30 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। 

विज्ञापन
Budh Gochar in Meen Rashi on April 11 know the impact on all zodiac signs in hindi
अप्रैल माह में बुध करेंगे नीच राशि मीन में गोचर - फोटो : amar ujala

Impact Of Budh Gochar in All Zodiac Signs: बुध ग्रह अप्रैल माह में मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, मीन राशि बुध की नीच राशि है और कुंडली में यह द्वादश भाव का प्रतिनिधित्व करती है।  ग्रहों के राजकुमार बुध  11 अप्रैल 2026 को रात्रि 00:57 मिनट पर कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध 30 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बुध बुद्धि और वाणी का कारक है इसलिए इसके राशि परिवर्तन से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलता है। इस गोचर के दौरान जहां कुछ लोग अधिक संवेदनशील हो सकते हैं वहीं कुछ लोगों को निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। आइए जानते हैं बुध के नीच राशि में जाने से किन राशियों को लाभ मिलेगा और किन राशियों को सतर्कता बरतनी होगी। 

Trending Videos
Budh Gochar in Meen Rashi on April 11 know the impact on all zodiac signs in hindi
कार्यक्षेत्र में भी आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 

  • बुध का मीन राशि में गोचर होने से मेष राशि के जातकों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  
  • इस गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी आ सकती है जिसकी वजह से उनको मनचाहे नतीजे प्राप्त नहीं हो पाएंगे।  
  • कार्यक्षेत्र में भी आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। 
  • कोई भी व्यक्ति आपको उकसाने का प्रयास करे तो आपको शांति बनाए रखने की जरूरत है।  किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।   
  • मेष राशि  के जिन जातकों पर कानूनी मामले चल रहे हैं वहां पर सफलता मिलने में देरी की संभावना है।   
  • प्रतियोगी  तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।  जब तक आप पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई नहीं करेंगे, आपको सफलता नहीं मिलेगी। 
  • आर्थिक मामलों की बात करें तो इस गोचर के दौरान खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग भी काम नहीं आएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar in Meen Rashi on April 11 know the impact on all zodiac signs in hindi
नौकरी पेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी अनुकूल रहने वाला है। 
  • यह गोचर वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा। 
  • व्यापार से जुड़े जातकों के काम में विस्तार होने की संभावना है वहीं कुछ व्यवसायी पूंजी निवेश का भी मन बना सकते हैं। 
  • नौकरी पेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी और साथ ही कई अन्य माध्यम से आय प्राप्त की सम्भावना है। 
  • प्रेम जीवन में आ रही गलतफहमियां अब दूर होंगी। इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता आएगी और आपका व्यवहार भी परिपक्व होगा। 
  • शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो छात्रों में शिक्षा की ओर गहरी रुचि विकसित होगी और कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे \
Budh Gochar in Meen Rashi on April 11 know the impact on all zodiac signs in hindi
पारिवारिक मामलों की बात करें तो घर में खुशियों का माहौल रहेगा। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 

  • मिथुन राशि के जातकों को इस समय अपने भविष्य को लेकर गहराई से सोचने की आवश्यकता है। 
  • इस गोचर  के दौरान आपके कुछ फैसले बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं और आपको काम में सफलता मिल सकती है। 
  • अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण आपको उच्च पद पर आसीन होना पड़ सकता है। अधिकारियों के सामने आपकी छवि मजबूत हो सकती है। 
  • पारिवारिक मामलों की बात करें तो घर में खुशियों का माहौल रहेगा।  आपसी समझ बढ़ेगी और परिवार के साथ घुलने-मिलने का एहसास होगा।
  • वाहन-संपत्ति के  मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
  • स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक रूप से आप थोड़े कमजोर रह सकते हैं। इसलिए काम और सेहत के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
Budh Gochar in Meen Rashi on April 11 know the impact on all zodiac signs in hindi
विदेश यात्रा की भी प्रबल संभावना है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 

  • मीन राशि में बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए नए मौकों और अनुभवों के दरवाज़े खोल सकता है।
  •  इस गोचर के असर से विदेश यात्रा की भी प्रबल संभावना है। जो लोग विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय हो सकता है। 
  • मीन राशि में बुध का गोचर आपकी सोच में नए आयाम लाएगा। आप अपनी कोशिशों से ज़िंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। 
  • इस दौरान सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े कामों में आप हिस्सा  लेंगे। समाज में अच्छे बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। 
  • आपकी भाषा और विचार लोगों पर असर डालेंगे जिससे आपकी कम्युनिकेशन फील्ड बढ़ेगी। इसका सीधा असर आपकी इनकम पर पड़ेगा ।
  • आप अपने किसी पुराने शौक को अहमियत के साथ अपनाने का फैसला कर सकते हैं। बागवानी, लिखने, एक्टिंग या किसी और क्रिएटिव फील्ड में आपकी दिलचस्पी गहरी होगी।  आप समाज में मौजूद किसी भी बुरे रीति-रिवाज या गलत परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखेंगे। 
  • आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स काफी मजबूत होंगी और आपको अपनी मेहनत का सही फल मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed