फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2026: बुध का कर्क राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किल भरे दिनों की शुरुआत

Wed, 05 Aug 2026 01:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

Budh Gochar 2026: बुध का कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Budh Kark Rashi Gochar in August 2026 Know Its Bad Effects On These Zodiac Sign
बुध का गोचर - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar 2026:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। 5 अगस्त 2026 को बुध मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं और बुध का चंद्रमा के साथ मित्रता का भावन नहीं होता है ऐसे में बुध का कर्क राशि में गोचर को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको बता दें बुध 5 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति की बुद्धि तेज और वाणी बहुत ही प्रभावशाली होती है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं और कन्या राशि में बुध उच्च अवस्था में होते हैं। आइए जानते हैं बुध के कर्क राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों को आने वाले कुछ दिनों में फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे।  

Budh Kark Rashi Gochar in August 2026 Know Its Bad Effects On These Zodiac Sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर आपके 12वें भाव में हुआ है। यहां पर बुध का गोचर सिंह राशि वालों के आर्थिक जीवन और निवेश के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आय में गिरावट देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको धन के निवेश के लिहाज से हानि उठानी पड़ सकती है। इस दौरान आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस दौरान सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना भी सिंह राशि वालों को करना पड़ सकता है। मानसिक शांति नहीं मिलेगी। 
Budh Kark Rashi Gochar in August 2026 Know Its Bad Effects On These Zodiac Sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
5 अगस्त को बुध ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में प्रवेश करने जा रहा है।  बुध का कर्क राशि में गोचर आपके लिए कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अचानक से घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना होगा और किसी भी मामले में आपको बहुत ही सोच समझकर कदम रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Kark Rashi Gochar in August 2026 Know Its Bad Effects On These Zodiac Sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी ग्रह होते हैं और कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख, संपत्ति, घर और माता का होता है। आमतौर पर इस भाव में बुध का गोचर अच्छे परिणाम वाला माना जाता है लेकिन बुध का कर्क राशि यानी अपने शत्रु की राशि में होने से शुभ और सकारात्मक परिणामों में कमी देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने किसी नजदीकी व्यक्ति से नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। धन के मामले में आपको बहुत ही सोच-समझकर करना होगा। 
विज्ञापन
Budh Kark Rashi Gochar in August 2026 Know Its Bad Effects On These Zodiac Sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
बुध कर्क राशि वालों के लिए तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी हैं और यह गोचर आपकी राशि से पहले भाव में रहेगा। बुध का पहले भाव में गोचर अनुकूल नहीं माना जाता है। बुध का शत्रु की राशि में होना आपके लिए कई तरह की चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेना आपके लिए नुकसान हो सकता है। 

Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
Mercury Transit 2026: बुध गोचर से इन तीन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed