फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Ketu 2026: राहु-केतु का प्रभाव और सूर्य-केतु युति से किन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर

Wed, 05 Aug 2026 05:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2026 05:37 PM IST
सार

राहु-केतु को पापी ग्रह माना जाता है और यह हमेशा वक्री चाल से चलते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कारण कुछ राशियों पर प्रभाव रहेगा। 

विज्ञापन
rahu ketu 2026 and surya gochar in leo on 17 august know impact
सूर्य केतु की युति - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष राहु-केतु को पापी ग्रह माना जाता है और जब-जब राहु की चाल बदलती है तो इसका असर कई राशियों पर होता है। ज्योतिष में राहु को अचानक लाभ दिलाने वाला और केतु को विरक्त होने वाला ग्रह माना जाता है। राहु-केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं और किसी एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं। इस वर्ष के आखिरी तक राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे। 17 अगस्त को सूर्य का गोचर सिंह राशि में होगा, जहां पर पहले से केतु देव विराजमान हैं, इस तरह से सिंह राशि में सूर्य और केतु का योग बन रहा है। राहु-केतु की ऐसी स्थिति 5 दिसंबर तक रहेगी। फिर इसके बाद दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।  आइए जानते हैं राहु-केतु का प्रभाव दिसंबर तक कैसा रहेगा और किन राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। 
rahu ketu 2026 and surya gochar in leo on 17 august know impact
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर और केतु संग युति आपकी आर्थिक स्थितियों के लिहाज से बहुत ही खास रहेगी। धन लाभ के अच्छे योग आने वाले दिनों में बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार में आपको सफलता के अवसर मिल सकते हैं। आने वाले समय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर-कारोबार में सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग और बिजनेस में अच्छा लाभ होता हुआ दिख रहा है। 
rahu ketu 2026 and surya gochar in leo on 17 august know impact
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और लाभकारी रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। धन लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu ketu 2026 and surya gochar in leo on 17 august know impact
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आने वाले समय में करियर-कारोबार के लिहाज से एक नया और अच्छा मुकाम हासिल होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग और वैवाहिक जीवन में सुख और शांति होगी। किसी योजना में आपको बेहतर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

Astrology: बातों और व्यवहार से दिल जीत लेते हैं इन 3 राशियों के लोग, होते हैं बेहद समझदार और सौम्य

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी

Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed