Shani Mangal Yog 2026: ऊर्जा-साहस के कारक ग्रह मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस गोचर के बाद शनि और मंगल एक-दूसरे से केंद्र की स्थिति में मौजूद हैं। इन दोनों ग्रहों का यह संयोग नकारात्मक परिणामों का प्रतीक होता है, क्योंकि दोनों प्रकृति रूप से अलग-अलग स्वभाव के हैं। बता दें, शनि जहां कर्म, अनुशासन और धैर्य के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, ऊर्जा, क्रोध और निर्णय क्षमता को दर्शाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का केंद्र में आना कई लोगों के जीवन में तनाव लेकर आ सकता है। जातकों को अचानक काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
Shani Mangal Yog 2026: केंद्र में आए शनि और मंगल, कन्या सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन
Shani Mangal Yog 2026: शनि-मंगल की यह युति कुछ राशियों के लिए परेशानियों का कारण बन सकती हैं। इस दौरान मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में बाधाओं की आशंका भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किन राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय कामकाज के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ने से भागदौड़ अधिक रहेगी और मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम को लेकर अधिक यात्रा करेंगे और इस दौरान विशेष सतर्कता बरतना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
Mangal Gochar 2026: सितंबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय परेशानियां लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव या अशांति का माहौल बन सकता है। लेकिन कला के क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमा सकते हैं। नया घर खरीदने का सपना अभी पूरा करने में समय लग सकता है। आपके लिए यह समय धैर्य की परीक्षा वाला साबित होगा। वहीं, जो लोग नए काम की योजना बना रहे हैं, वह किसी बाधाओं में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धैर्यवान रहें।
Budh Gochar 2026: बुध का कर्क राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किल भरे दिनों की शुरुआत
Mercury Transit 2026: बुध गोचर से इन तीन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मीन राशि वालों को इस समय हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी। छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें। बिजनेस करने वाले लोगों को पार्टनरशिप में पूरी पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा आर्थिक नुकसान या मतभेद की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। यदि नया वाहन खरीदने या किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। वहीं, धन लाभ भी हो सकता है।
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी
Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन