फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर में कितने शीशे लगाना सही? वास्तु के ये नियम जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 05 Aug 2026 03:34 PM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूरत से ज्यादा शीशे लगाना शुभ नहीं माना जाता। पूर्व और उत्तर दिशा में एक-एक शीशा लगाना अच्छा माना गया है, जबकि बेडरूम, बाथरूम और मुख्य दरवाजे पर शीशा लगाने को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि सही दिशा और सीमित संख्या में शीशे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन बना रहता है।
 

विज्ञापन
Vastu Tips How Many Mirrors Should You Keep at Home Know the Right Direction and Common Mistakes
घर में सिर्फ 2 शीशे ही क्यों माने जाते हैं शुभ? - फोटो : AI

घर में शीशा सिर्फ चेहरा देखने के लिए नहीं लगाया जाता, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है। वास्तु के अनुसार घर में जरूरत से ज्यादा शीशे लगाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि पूरे घर में केवल दो मुख्य शीशे ही पर्याप्त होते हैं। इनमें एक शीशा पूर्व दिशा और दूसरा उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है। उत्तर दिशा को धन से जुड़ा माना जाता है, जबकि पूर्व दिशा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानी जाती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Vastu Tips How Many Mirrors Should You Keep at Home Know the Right Direction and Common Mistakes
स्मार्ट मिरर - फोटो : AI

घर में एक से ज्यादा नहीं लगाने चाहिए शीशे
वास्तु के मुताबिक अगर पूर्व या उत्तर दिशा में एक से ज्यादा शीशे लगा दिए जाएं और वे एक-दूसरे का प्रतिबिंब बनाने लगें तो इससे घर का ऊर्जा संतुलन बिगड़ सकता है। माना जाता है कि ऐसी स्थिति में लोगों के मन में बेचैनी बढ़ सकती है और फैसले लेने में भी उलझन महसूस हो सकती है। अगर किसी वजह से एक ही दिशा में दो शीशे लगाने पड़े तो उन्हें आमने-सामने या बिल्कुल सटाकर नहीं लगाना चाहिए।

Vastu Tips How Many Mirrors Should You Keep at Home Know the Right Direction and Common Mistakes
शीशा - फोटो : freepik

बेडरूम में क्यों नहीं लगाना चाहिए शीशा?
बेडरूम में भी शीशा लगाने को लेकर खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यहां एक से ज्यादा शीशा लगाने से बचना चाहिए। अगर दूसरा शीशा हो तो उसे ढककर रखना बेहतर माना जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शीशे में सोते समय बेड या शरीर का प्रतिबिंब न दिखाई दे। वास्तु के अनुसार ऐसा होने पर रिश्तों और नींद पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips How Many Mirrors Should You Keep at Home Know the Right Direction and Common Mistakes
बेडरूम में क्यों नहीं लगाना चाहिए शीशा? - फोटो : freepik.com

बाथरूम में भी लगाना चाहिए एक शीशा
बाथरूम में भी सिर्फ एक ही शीशा लगाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि यह जगह नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है। इसलिए यहां जरूरत से ज्यादा शीशे नहीं लगाने चाहिए। साथ ही शीशा हमेशा साफ और अच्छी हालत में होना चाहिए।

विज्ञापन
Vastu Tips How Many Mirrors Should You Keep at Home Know the Right Direction and Common Mistakes
मुख्य दरवाजे पर भी नहीं लगाना चाहिए शीशा - फोटो : freepik.com

मुख्य दरवाजे पर भी नहीं लगाना चाहिए शीशा
वास्तु के अनुसार मुख्य दरवाजे पर भी शीशा लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट सकती है। वहीं घर में जरूरत से ज्यादा शीशे लगाने से मानसिक तनाव, बेचैनी और पारिवारिक माहौल पर भी असर पड़ सकता है।

Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदते समय ध्यान रखें ये जरूरी वास्तु नियम, मिलेगा सकारात्मक ऊर्जा का साथ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed