सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Budh Margi 2026: बुध कुंभ राशि में हुए मार्गी, चाल बदलने से इन चार राशियों को हो सकता है बड़ा लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 21 Mar 2026 02:35 PM IST
सार

ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा हासिल है। बुध कुंभ राशि में रहते हुए मार्गी हो गए हैं जिससे कुछ राशि वालों को इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
budh margi 2026 mercury planet in rise in kumbh rashi impact on these zodiac
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amarujala
Budh Margi 2026: ज्योतिष में ग्रह समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों भी पड़ता है। ग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि , बौद्धिक क्षमता, वाणी, संवाद, गणित, तर्क शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। बुध आज यानी 21 मार्च को कुंभ राशि में रहते हुए मार्गी हो गए हैं। वहीं कुंभ राशि में बुध के अलावा मंगल और राहु भी मौजूद हैं। बुध के मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशि वालों के ऊपर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ही ये भाग्यशाली राशियां। 

Weekly Horoscope (23 to 29 Mar 2026): पढ़ें सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह

Trending Videos
budh margi 2026 mercury planet in rise in kumbh rashi impact on these zodiac
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुधदेव आपके 11वें भाव में मार्गी हुए हैं ऐसे में आपको इससे कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत और भागदौड़ करने की जरूरत होगी। लाभ प्राप्त और उन्नति के योग होंगे। धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। निवेश संबंधी जुड़े निर्णयों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों संग अच्छा समय व्यातीत होगा। जो लोग इस दौरान नए तरह के व्यापार आदि करना चाह रहे है् उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budh margi 2026 mercury planet in rise in kumbh rashi impact on these zodiac
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध दशम भाव में मार्गी हुए हैं। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं साथ ही धन लाभ के अवसरों में इजाफा भी देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपकी कोई अच्छी डील हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपकी आय में लगातार वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
budh margi 2026 mercury planet in rise in kumbh rashi impact on these zodiac
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। बुध आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी हुए हैं जिससे आपको हर एक क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन और अचानक लाभ के योगों में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान आपकी बनाई गई योजना कारगर साबित हो सकती है। धर्म और अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। 
विज्ञापन
budh margi 2026 mercury planet in rise in kumbh rashi impact on these zodiac
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके लग्न भाव में बुध मार्गी होंगे जिसे आपके आत्मविश्वास और लड़ने की क्षमता में मजबूती आएगी। आपके द्वारा लिए गए फैसलों में तेजी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed