{"_id":"6992cb4eb499b9fc700a3f5d","slug":"budh-nakshatra-gochar-purvabhadrapad-mercury-transit-on-february-budh-gochar-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:16 PM IST
सार
Budh Nakshatra Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करना कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे सकता है। इस दौरान करियर, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
बुध नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Budh Nakshatra Gochar: 15 फरवरी को बुध ग्रह गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर कर चुके हैं। यहां वह 10 मार्च तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, विस्तार और समृद्धि के प्रतीक हैं। ऐसे में बुध का गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करना कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे सकता है। इस दौरान करियर, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि पेशेवर जीवन में प्रगति के संकेत दे रही है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से निभाएंगे। इससे अधिकारियों और सहकर्मियों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। आय के अतिरिक्त स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस दौरान अनुभवी लोगों से सही मार्गदर्शन मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे प्रदर्शन के संकेत हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय राहत देने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
तुला राशि
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह गोचर रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव और कौशल का बेहतर उपयोग कर पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। कुछ लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे शहर या देश जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ बेहतर होगी। साझेदारी के कार्यों में भी संतुलन बना रहेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
4 of 5
मकर राशि
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का यह परिवर्तन वाणी और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आपकी बात करने की शैली प्रभावशाली होगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। सामाजिक दायरे में सम्मान बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, विशेषकर वे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सफलता के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मकर राशि
- फोटो : adobe stock
परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी और आप जिम्मेदारी के साथ निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य सुधार के लिए किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है, जिससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।