Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका असर व्यक्ति, तीज-त्योहार और विश्व स्तर पर देखा जाता है। साल 2026 में यह ग्रहण 17 फरवरी को मंगलवार के दिन लग रहा है। यह फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि होगी। सूर्य ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा। हालांकि फिर भी ग्रहों की स्थिति के कारण इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। इससे कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए साल के पहले सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर जानते हैं।
{"_id":"6992c99caf5ca9671207c1f6","slug":"surya-grahan-2026-time-sutak-impact-and-horoscope-in-hindi-solar-eclipse-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2026: साल का पहला ग्रहण किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन, जानें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Grahan 2026: साल का पहला ग्रहण किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन, जानें राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:41 PM IST
सार
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत देगा। आइए जानते हैं किस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा और किसकी टेंशन बढ़ा सकता है
विज्ञापन
Surya Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Surya Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है।
- करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
- वृषभ राशि वालों के लिए तनाव की स्थिति बन सकती है।
- कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है।
- निवेश करने से बचना होगा।
- परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें।
Surya Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
- धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी।
- अचानक यात्रा या स्वास्थ्य पर धन खर्च होने के योग हैं।
- नई योजनाएं भविष्य में लाभ दे सकती हैं।
विज्ञापन
Surya Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
- संतान या परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
- कोई काम अगर अटका था, तो वह बन सकता है।
- सभी कार्यों से मानसिक संतोष मिलेगा।