सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2026: शुक्र के मीन राशि में गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन तीन राशि वालों को धन प्राप्ति के योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Feb 2026 12:16 PM IST
सार

सुख-सुविधा और भौतिक भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र मार्च में अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। धन लाभ और आय में बढ़ोतरी के योग बनेगा। 

विज्ञापन
shukra gochar 2026 venus transit in pisces and make malavya rajyog these zodiac sign will be positive
शुक्र का मीन राशि में गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : amar ujala

02 मार्च 2026 को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने के साथ ही मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र को सुख-सुविधा, वैभव, भोग-विलास, धन, विवाह और लग्जरी चीजों का प्रमुख दाता माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में होते हैं उनके जीवन में उनको हर एक तरह की भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है। शुक्रदेव एकर राशि में करीब 26 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र 02 मार्च 2026 को अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मीन राशि में पहले से न्याय और कर्मफलदाता शनि मौजूद हैं। इस तरह के मीन राशि में शुक्र-शनि की युति होगी शुक्र के अपनी उच्च राशि मीन में गोचर और शनि के साथ युति से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के मालव्य राजयोग बनने से किन-किन राशियों के लिए सबसे शुभ साबित होगा। 

Trending Videos
shukra gochar 2026 venus transit in pisces and make malavya rajyog these zodiac sign will be positive
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि

  • मेष राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी उच्च राशि में गोचर और मालव्य राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। 
  • आपकी राशि से शुक्र का गोचर कुंडली के द्वादश भाव में होगा जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 
  • इस दौरान आपकी आय में सुधार देखने को मिलेगा और आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। खुद पर अच्छा धन खर्च मिलेगा। 
  • मेष राशि के जातकों को लग्जरी जीवन जीने का आनंद मिलेगा और जो लोग सिंगल हैं उनको पार्टनर मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar 2026 venus transit in pisces and make malavya rajyog these zodiac sign will be positive
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में गोचर शुभ और लाभकारी साबित होगा। 
  • आपकी राशि में शुक्र का गोचर कुंडली के आठवें भाव में होगा जिससे आपको अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। 
  • आय के नए स्त्रोंतों में इजाफा होगा जिससे धन प्राप्ति के मौकों में वृद्धि होगी। कोई अच्छी डील हो सकती है। 
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। जीवन में खुशी के पल मिलेंगे।
  • लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा और मेहनत का लाभ आपको मिलेगा। 

शुक्रादित्य राजयोग से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, इन तीन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव

shukra gochar 2026 venus transit in pisces and make malavya rajyog these zodiac sign will be positive
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन और मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही खास साबित होगा।
  • आपकी राशि से शुक्र पंचम भाव में विराजमान होंगे जिससे संतान, शिक्षा और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। 
  • संतान संबंधी परेशानियों का अंत होगा और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। 
  • छात्रों के लिए किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा में विशेष लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए-नए स्त्रोत मिलने के योग हैं। 

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या होगा समय और इसका प्रभाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed