फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध उदय 2026: 18 सितंबर को बुध का उदय, 3 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

Wed, 16 Sep 2026 03:26 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

18 सितंबर को शाम 7 बजकर 9 मिनट पर बुध कन्या राशि में उदित होंगे, जो राशियों के लिए विशेष माना जा रहा है। इस अवधि में पुराने विवाद कम होने, पारिवारिक संबंधों में सुधार और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए बुध का उदय लाभकारी रह सकता है।

विज्ञापन
budh uday 2026 mercury rise 18 september these 3 zodiac signs will benefit
budh uday 2026 - फोटो : AI

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति में होने वाले परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संवाद से जुड़े मामलों का कारक है। इसलिए बुध की स्थिति बदलने पर व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों पर प्रभाव पड़ सकता है। कुछ राशियों के लिए ग्रहों का यह परिवर्तन नए अवसर और तरक्की के संकेत लेकर आता है।



ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 18 सितंबर को शाम 7 बजकर 9 मिनट पर बुध कन्या राशि में उदित होंगे। करीब 32 दिनों तक अस्त अवस्था में रहने के बाद बुध का उदय कुछ राशियों के लिए विशेष माना जा रहा है। इस अवधि में पुराने विवाद कम होने, पारिवारिक संबंधों में सुधार और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए बुध का उदय लाभकारी रह सकता है।

budh uday 2026 mercury rise 18 september these 3 zodiac signs will benefit
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि

  • बुध का उदय वृषभ राशि के जातकों के लिए रचनात्मकता और बुद्धि के स्तर पर अच्छे बदलाव ला सकता है। 
  • पंचम भाव में बुध की स्थिति से नए विचारों और योजनाओं को बल मिलने की संभावना है। 
  • शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
  • नौकरीपेशा जातकों के नए विचार अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। 
  • व्यापारियों के लिए भी समय लाभकारी रह सकता है और सही योजना के जरिए आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। 
  • हालांकि, जोखिम वाले निवेश और सट्टेबाजी से बचना उचित रहेगा।
budh uday 2026 mercury rise 18 september these 3 zodiac signs will benefit
कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए बुध का उदय साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। 
  • कन्या राशि में बुध का प्रभाव तीसरे भाव पर पड़ेगा, जिसे प्रयास, पराक्रम और निर्णय क्षमता से संबंधित माना जाता है। 
  • इससे जातक महत्वपूर्ण फैसले अधिक आत्मविश्वास के साथ ले सकते हैं।
  • लंबे समय से अटके मामलों में प्रगति हो सकती है और पुरानी परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है। 
  • नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ और प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। 
  • स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय राहत देने वाला रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
budh uday 2026 mercury rise 18 september these 3 zodiac signs will benefit
मकर राशि - फोटो : amar ujala

मकर राशि

  • मकर राशि के लिए बुध का उदय भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। 
  • नवम भाव में बुध की स्थिति उच्च शिक्षा, भाग्य, यात्रा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकती है।
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
  • कुछ जातकों के लिए मनचाही जगह पर स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन
budh uday 2026 mercury rise 18 september these 3 zodiac signs will benefit
  • पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना भी बन सकती है। 
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। 
  • कारोबारियों के लिए नए अवसर मिलने और व्यापार का विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ने का समय हो सकता है।

 

अंक ज्योतिष: जन्मतिथि से जानें आपका स्वामी ग्रह कौन सा है, मूलांक खोल सकता है व्यक्तित्व और किस्मत का राज

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed